
Anupama 1 Nov: ईशानी क्यों कर रही थी राजा को ब्लैकमेल? अनुपमा के सामने खुलेगा यह शॉकिंग राज
Anupama 1 November 2025 Written Update: अनुपमा को हॉस्पिटल में पाखी के साथ बातचीत में बता चलेगा कि ईशानी आखिर क्यों राजा को ब्लैकमेल कर रही थी। लेकिन इसके बाद परी जो कहेगी, उससे अनुपमा के होश उड़ जाएंगे।
Anupama 1 November 2025 Written Update: अनुपमा हॉस्पिटल में अपनी बेटी पाखी का हौसला बढ़ा रही होगी जब वो अपनी गलतियों की माफी मांगेगी। पाखी अपनी मां से कहेगी कि उसने हमेशा उसके साथ बहुत गलत किया है, लेकिन आज जब उसकी खुद की बेटी उसके साथ वैसा ही बर्ताव करती है तो उसे समझ आता है कि वो कितनी गलत थी। पाखी अपनी मां से माफी मांगने के साथ-साथ यह भी कहेगी कि अपनी बेटी की हालत की जिम्मेदार वो खुद है। विस्तार से पूछने पर पाखी अपनी बेटी ईशानी के साथ कॉलेज में हुई एक घटना के बारे में बताएगी।

पाखी बताएगी ईशानी से जुड़ा यह राज
पाखी बताएगी कि कॉलेज में एक लड़का ईशानी को परेशान कर रहा था। ईशानी कभी उस लड़के के साथ रिलेशनशिप में रही थी, और अब यही लड़का उसकी इंटीमेट तस्वीरों का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पाखी क्योंकि बिना सोचे-समझे जाकर उस लड़के को थप्पड़ मार देगी और पूरे कॉलेज के सामने उसे और उसके पूरे ग्रुप के बेइज्जत करेगी, तो खुन्नस निकालने के लिए वो उसने ईशानी को और ज्यादा परेशान कर दिया। क्योंकि पाखी अपनी मां के साथ ट्रिप पर गई थी, इसलिए उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था।
ईशानी क्यों कर रही थी राजा को ब्लैकमेल?
पाखी बताएगी कि ईशानी जब कॉलेज से वापस घर लौट आई तो उसने पूछने की बहुत कोशिश की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उसने अपनी जान लेने की कोशिश की तो पाखी ने उसका फेन चेक किया, जिसके बाद उसे पता चला कि ईशानी के न्यूड फोटज भेजकर यह लड़का उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पाखी अपनी मां को बताएगी कि ईशानी के पास उस लड़के को पैसे देने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था, इसलिए उसने राजा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, लेकिन राजा गलत नहीं है। ईशानी ही राजा से पैसे ऐंठ रही थी, ताकि अपनी मुसीबत से किसी तरह बाहर आ सके। अब इसके बाद अनुपमा मोर्चा संभालेगी।
अनुपमा के सामने आई यह नई मुसीबत
अनुपमा अलग-अलग मौकों पर बैठकर ईशानी को समझाएगी और इससे उसे बहुत हिम्मत मिलेगी, लेकिन असली मुसीबत तब शुरू होगी जब अनुपमा जाकर परी से बात करेगी। अनुपमा जाकर परी को समझाएगी कि ईशानी ने उसे बताया है कि वो फोटो फेक थी और राजा की कोई गलती नहीं है, लेकिन फिर भी परी अपने पति को माफ करने से इनकार कर देगी। परी कहेगी कि माना फोटो फेक है, लेकिन एक पास्ट होने के बावजूद राजा ईशानी के साथ घूम रहा था। इस सवाल का अनुपमा के पास भी कोई जवाब नहीं होगा। शो में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




