Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnkita Lokhande Brother Arpan Lokhande is a chef want to open his cloud kitchen make continental food
कौन हैं अंकिता लोखंडे के सग्गे भाई अर्पण, क्या करते हैं? जानिए सबकुछ

कौन हैं अंकिता लोखंडे के सग्गे भाई अर्पण, क्या करते हैं? जानिए सबकुछ

संक्षेप:

Ankita Lokhande Family: आपको पता है अंकिता लोखंडे के सग्गे भाई का नाम अर्पण लोखंडे है? नहीं! आइए आपको उनक भाई के बारे में कुछ दिलचस्प चीजें बताते हैं।

Sun, 19 Oct 2025 08:44 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने परिवार के काफी करीब हैं। शोज और व्लॉग्स में हमने उन्हें अक्सर अपनी मां वंदना लोखंडे के साथ समय बिताते देखा है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उनका एक भाई भी है। उनके भाई का नाम अर्पण लोखंडे है। आइए आपको बताते हैं कि उनके भाई क्या करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंकिता ने अपने एक व्लॉग में बताया किया था कि उनके भाई अर्पण शेफ हैं और कॉन्टिनेंटल खाना बनाते हैं, खासकर पास्ता और अलग-अलग प्रकार के पिज्जा। इसके बाद अंकिता ने अपने भाई को छेड़ते हुए कहा था , “क्या आपको नहीं लगता कि किसी दिन आपको हमें भी खाना खिलाना चाहिए?” इस पर अर्पण ने अंकिता को बताया था कि वह अपना क्लाउड किचन शुरू करने की सोच रहे हैं।

अंकिता ने अपने भाई का सपोर्ट किया और कहा, “तुम्हें कोशिश करनी चाहिए। तुम्हारे हाथ में बहुत स्वाद है। तुम्हें दुनिया को अपना बेस्ट देना चाहिए। जब ​​भी तुम खाना बनाते थे, पापा बहुत खाते थे इसलिए अगर तुम अपना क्लाउड किचन खोलोगे तो पापा को तुम पर बहुत गर्व होगा। तुम्हें अपना क्लाउड किचन खोलने के बारे में सोचना चाहिए।”

अंकिता के परिवार में उनके भाई अर्पण के अलावा उनकी मम्मा वंदना लोखंडे, भाई सूरज और एक बहन ज्योति भी हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन और एक्टर विकी जैन से हुई है और उनके पास मऊ नाम की एक बिल्ली भी है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।