'जूते, चप्पल और बेलन के लिए तैयार रहना', अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा मर्दों को दी चेतावनी, कहा- कभी न भूलें ये तारीख

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान खास तौर पर पुरुषों को शादी की तारीख ना भूलने की सलाह दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में शो देख रहे सभी पुरुषों को चेतावनी दी है।

amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा मर्दों को दी चेतावनी

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पर अब तक कई कंटेस्टेंट आए और करोड़ों जीतकर अपने घर जा चुके। शो के कई प्रोमो भी इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं। ऐसे में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में अमिताभ ने शादी को लेकर एक और मजेदार बात कही है। एक्टर ने शो के दौरान खास तौर पर पुरुषों को शादी की तारीख ना भूलने की सलाह दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में शो देख रहे सभी पुरुषों को चेतावनी दी कि अगर कोई पति अपनी शादी की तारीख भूल जाता है, तो उसे अपनी तरफ आते जूते, चप्पल और बेलन के लिए तैयार रहना चाहिए।

कभी न भूलें अपनी शादी की तारीख

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक एपिसोड अमिताभ बच्चन काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने शो के दौरान कहा, 'सभी पतियों से कह रहा हूं, ध्यान से सुनें। जिस दिन आपकी शादी हुई थी, दुनिया की बाकी सभी तारीखें भले ही भूल जाएं, लेकिन उस एक तारीख को कभी न भूलें।' उन्होंने आगे कहा, 'यह बहुत जरूरी तारीख है। पत्नियों की आदत होती है कि वे बार-बार पूछती हैं, 'क्या तुम्हें याद है कि हमारी शादी कब हुई थी?''

परिवार को व्हाट्सएप ग्रुप पर देता हूं अपने शेड्यूल की जानकारी

केबीसी 18 के इसी एपिसोड में, जब एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उनकी पत्नी जया बच्चन उनके काम से लौटने का इंतजार करती हैं ताकि वे साथ में डिनर कर सकें? इस पर अमिताभ ने माना कि वह जया समेत अपने पूरे परिवार को अपने बिजी वर्क शेड्यूल के बारे में बताते रहते हैं ताकि वे उसी हिसाब से खाने का प्लान बना सकें। अमिताभ ने कहा, 'जैसे ही मैं उठता हूं, हमारे कॉन्टैक्ट्स में परिवार के सभी सदस्यों के नाम सेव होते हैं और हमने एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें मैं हाथ जोड़कर ‘नमस्कार’ का मैसेज भेजता हूं। फिर मैं उन्हें बताता हूं कि मेरा कहीं शूट है और मुझे देर हो जाएगी, इसलिए वे डिनर के लिए मेरा इंतजार न करें। मैं सभी को पहले ही बता देता हूं और इससे मैं बच जाता हूं।'

घर देर से आने के बाद करना पड़ता है ये काम

बिग बी ने आगे कहा, 'लेकिन मान लो मैंने उसे (जया) नहीं बताया, तो मुझे डांटा जाएगा और पूछा जाएगा, 'तुम कहां थे? तुमने हमें बताया नहीं। क्या यह घर आने का समय है?' इसलिए, अगर मुझे बहुत देर हो जाती है, तो वह अपना खाना खा लेती है और खुद सो जाती है।' उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वह काम के बाद देर रात घर पहुंचते हैं और कोई घरेलू मदद नहीं होती है, तो वह खुद खाना परोसते हैं और खाना खाने के बाद सफाई भी करते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'जूते, चप्पल और बेलन के लिए तैयार रहना', अमिताभ ने शादीशुदा मर्दों को दी चेतावनी