दीपिका कक्कड़ को हो रहा है हेयरफॉल और छाले, बोलीं- अभी डेढ़ साल तक...

Oct 22, 2025 03:02 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से उनके बाल झड़ रहे हैं और उनके मुंह में छाले हो गए हैं। दीपिका अपने फैंस को अपनी हेल्थ की जानकारी अपने व्लॉग के जरिए देती रहती हैं। 

दीपिका कक्कड़ को हो रहा है हेयरफॉल और छाले, बोलीं- अभी डेढ़ साल तक...

साल 2025 टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिए बहुत परेशानी वाला रहा है। इस साल दीपिका ने लंबे वक्त के बाद मास्टरशेफ से टीवी पर कमबैक किया था। हालांकि, उन्हें शो को बीच में छोड़ना पड़ा था क्योंकि उन्हें कंधे में कुछ समस्या हो गई थी। इसके बाद अप्रैल में दीपिका को कैंसर हो गया था। मई में दीपिका ने उसकी सर्जरी कराई और अब उनका सर्जरी के बाद का इलाज चल रहा है। दीपिका अपने फैंस को अपने व्लॉग के जरिए अपने हेल्थ की जानकारी देती रहती हैं। अब दीपिका ने बताया है कि ट्रीटमेंट की वजह से उनके बाल छड़ रहे हैं और मुंह में छाले हो रहे हैं।

दीपिका का बढ़ गया है थायराइड लेवल्स

अपने व्लॉग में दीपिका ने बताया कि उनकी रुटीन ब्लड रिपोर्ट्स आने के बाद दीपिका ने बताया कि कैंसर की वजह से उनके थायराइड लेवल्स बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भयंकर हेयरफॉल हो रहा है और उन्हें मुंह में छाले हो रहे हैं। दीपिका ने बताया, “मेरी ब्लड रिपोर्ट्स आ गई हैं। मुझे पहले हाइपोथायरायडिज्म था, और जब मेरी टारगेट थेरिपी हुई, मेरे डॉक्टर्स ने मुझसे कहा था कि अपने थायराइड लेवल्स का ध्यान रखें। कुछ दिनों से मुझे ब्लोटिंग हो रही है, मूड स्विंग्स और फटीग महसूस हो रहा है। मुझे छाले हो गए हैं जो पिछले दो दिनों में बढ़ गए हैं।”

हेयर पैच पहनेंगी दीपिका

दीपिका ने आगे बताया, “हर चीज नॉर्मल है, लेकिन थायराइड नहीं। हमें इसका ध्यान रखना है और हर चार हफ्तों में टेस्ट कराना है। मेरे डॉक्टर ने बताया कि बहुत कम लोगों को होता है कि टारगेट थेरिपी में बाल छड़ें, लेकिन मेरा भयंकर हेयरफॉल हो रहा है, गैप दिख रहे हैं। मेरे बाल कभी इतने हल्के नहीं थे, लेकिन अब हो गए हैं, तो मैं जल्द ही हेयर पैच पहनना शुरू करूंगी।”

दीपिका ने बताया कि उनकी टारगेट थेरिपी की टेबलेट डेढ़ साल तक चलेंगी। आशा करती हूं कि वो अपना काम करें। बता दें, एक पुराने व्लॉग में दीपिका और उनके पति ने बताया था कि दीपिका का कैंसर ठीक हो गया है, लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि कैंसर उन्हें दोबारा हो सकता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।