Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAmaal Mallik Requests Netizens To Stop Linking Him With Tanya Mittal
तान्या मित्तल के साथ लिंकअप से परेशान हुए अमाल मलिक, बोले- अगर शो में कुछ...

तान्या मित्तल के साथ लिंकअप से परेशान हुए अमाल मलिक, बोले- अगर शो में कुछ...

संक्षेप:

अमाल मलिक, तान्या मित्तल के साथ लिंकअप की खबरों से काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अब सोशल मीडिया पर तान्या से माफी भी मांगी है।

Dec 16, 2025 09:12 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बॉन्ड की काफी चर्चा रही थी। दोनों के कई सीन वायरल होते थे। यहां तक कि तान्या कई बार अमाल की केयर करती दिखती थीं। शो खत्म हो गया, लेकिन अब भी फैंस दोनों के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हालांकि अमाल को ये सब पसंद नहीं आया और उन्होंने सबसे दोनों का लिंकअप करने के लिए मना किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मामला

दरअसल, एक फैन ने बिग बॉस के एक एपिसोड का वीडियो शेयर किया है जब उर्फी जावेद शो में गेस्ट बनकर आई थीं और वह दोनों को साथ में डांस करने के लिए बोलती हैं। तब अमाल और तान्या साथ में एक रोमांटिक डांस करते हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, शायद रियल कैमिस्ट्री यहां से शुरू हुई है।

अमाल क्या बोले

हालांकि इस वीडियो पर अमाल ने तुरंत रिएक्ट किया और लिखा, ‘भाई ये एक टास्क था और सही नहीं होता अगर मैं शो में आए गेस्ट या होस्ट की बात ना मानूं तो। अगर शो में कुछ लोगों को टास्क के लिए या डांस के लिए पेयर बनाने को कहा जाता है तो हमें करना पड़ता है।’

तान्या को कहा थैंक्यू और सॉरी

अमाल ने आगे कहा, ‘यह चैनल का क्रिएटिव है और आप लोग अब भी ये बना रहे हो, इसे फालतू का नॉनसेंस रोमांस बना रहे हो। मैं तान्या मित्तल का शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने शो के दौरान मेरी केयर की और चिंता की। मैं जानता हूं मैंने कई ऐसी चीजें बोली हैं जिससे तान्या को हर्ट हुआ होगा। लेकिन मैं सॉरी बोलता हूं उन्हें जो भी मैंने उन्हें गुस्से में कहा।’

ये भी पढ़ें:सचेत और परंपरा के आरोपों पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोर्ट जाओ अगर...

सबसे की रिक्वेस्ट

आखिर में अमाल बोले कि फिलहाल मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज हमारा लिंकअप ना करें। मेरे साथ उन्हें बार-बार लिंकअप करने से उनकी इमेज खराब हो जाएगी और यह किसी भी लड़की के लिए सही नहीं है।

बिग बॉस 19 की बात करें तो 7 दिसंबर को शो खत्म हो गया है। गौरव खन्ना शो के विनर बन रहे थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।