
अमाल मलिक को क्या सलमान खान करते थे सपोर्ट? बोले- हां ये सही कि उन्होंने...
अमाल मलिक को लेकर ऐसा कहा जाता था कि बिग बॉस 19 में सलमान खान उन्हें बहुत सपोर्ट करते थे। अब अमाल ने इन दावों पर अपना रिएक्शन दिया है।
बिग बॉस 19 में अमाल मलिक काफी चर्चा में रहे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि अमाल को सलमान खान काफी सपोर्ट करते हैं। शो के अंदर ही नहीं बाहर भी इसको लेकर चर्चा होती थी। अब अमाल ने फाइनली इन दावों पर अपना रिएक्शन दिया है। अमाल ने इन सभी दावों को गलत बताया है।
सलमान को लेकर क्या बोले अमाल
जूम से बात करते हुए अमाल ने कहा, ‘मुझे लगता है ये परसेप्शन है लोगों का क्योंकि हम एक लीगेसी फैमिली से आए हैं और मेरे पिता ने सलमान खान के साथ काम किया है, मेरे अंकल ने भी किया है। मैंने भी 3-4 गानों में काम किया है। हमारा वर्किंग रिलेशनशिप था। ऐसा फिर फैमिली असोसिएशन था।’
सलमान की वजह से म्यूजिक इंडस्ट्री में हूं
अमाल ने यह भी कहा, ‘हां ये सही है कि मैं इस इंडस्ट्री में म्यूजिक कंपोजर के तौर पर सलमान खान की वजह से हूं। लेकिन ऐसा नहीं कि उन्होंने मुझे उठाया और अपनी गोद पर बिठाया हो और कहा हो मेरे बेटे बहुत अच्छा कर रहे हो।’
आखिर में अमाल ने कहा, ‘अगर लोगों के मुताबिक मुझे 30 प्रतिशत डांट पड़ती है तब मुझे 70 प्रतिशत मिलता है। लेकिन फिर पूरा एपिसोड सिर्फ मेरे ऊपर होता। इसके अलावा सोचें कि उन्हें दूसरों के पार्ट्स भी दिखाने होते हैं जिसमें उनको भी डांट पड़े।’
क्या सलमान सिर्फ अमाल से बात करते थे
अमाल ने इस बात को भी क्लियर किया कि सलमान सिर्फ उनसे बात करते थे। अमाल ने कहा कि उस हफ्ते उन्होंने कुछ ऐसा किया था जिससे सारा डिस्कशन सिर्फ मुझसे हुआ। ऐसा हमेशा नहीं होता था।
बता दें कि अमाल भी शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थे और सभी को लगा कि वह भी विनर बन सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शो के विनर गौरव खन्ना बने।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




