अलिफ लैला का सिंदबाद जहाजी ही था इस पॉपुलर सीरीज का हिस्सा, बने थे नंद बाबा, नहीं पहचान पाए लोग

Mar 14, 2026 02:50 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवी सीरियल अलिफ लैला की एक कहानी में नजर आया सिंदबाद जहाजी का किरदार इस पॉपुलर एक्टर ने निभाया था। इस एक्टर को फिल्मों और वेब सीरीज में देखा गया लेकिन किसी ने पहचाना नहीं। अब इस दुनिया में नहीं है ये शानदार कलाकार।

अलिफ लैला का सिंदबाद जहाजी ही था इस पॉपुलर सीरीज का हिस्सा, बने थे नंद बाबा, नहीं पहचान पाए लोग

टीवी शोज की दुनिया का भी अपना एक दौर था। हफ्ते में एक या दो दिन टेलीकास्ट होने वाले शो खास होते थे। बिना मोबाइल फोन की इस समय में ऐसे शोज देखने के लिए ऑडियंस टीवी से चिपकी रहती थी। इसी समय में एक टीवी शो अलिफ लैला भी आया जिसकी अलग कहानियों ने अपनी अलग जगह बनाई। ये शो वन थाउजेंड एंड वन नाइट्स पर बेस्ड था। इस शो की एक कहानी में एक ऐसा किरदार भी था जिसे आपने फिल्मों, वेब सीरीज में खूब देखा और पसंद किया। लेकिन कम ही लोग जान पाए कि ये एक्टर असल में अलिफ लैला का सिंदबाद था।

अलिफ लैला का सिंदबाद जहाजी

90 के दशक में शुरू हुआ टीवी शो अलिफ लैला में कई कहानियां दिखाई गई। इन कहानियों के कई एपिसोड हफ्तों तक चलते थे। इसमें से एक कहानी सिंदबाद जहाजी पर बेस्ड थी जो ऑडियंस के बीच खूब मशहूर हुई। इस कहानी में सिंदबाद के पास एक ऐसी तलवार थी जिसमें जादुई शक्ति थी। वो इसी शक्ति भरी तलवार से दुश्मनों को मारता आगे बढ़ता गया था। इस पॉपुलर कहानी में सिंदबाद का किरदार एक्टर शाहनवाज प्रधान ने निभाया था। उनका ये किरदार लोगों ने पसंद किया। लेकिन जब वो स्क्रीन पर वापस आए तो ऑडियंस उन्हें पहचान ही नहीं पाई।

alif laila actor shahnawaz pradhan

मिर्जापुर में किया यादगार काम

1993 में ही शाहनवाज ने कृष्णा में नंद बाबा का किरदार निभाया, ब्योमकेश बक्शी में काम किया। एक्टर ने फैंटम, रईस जैसी फिल्में कीं। वेब शोज भी किए। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान वेब सीरीज मिर्ज़ापुर से मिली। इस सीरीज में एक्टर ने स्वीटी और गोलू के पिता इंस्पेक्टर परशुराम गुप्ता का किरदार निभाकर मिली थी। लेकिन इन्हें लोग पहचान नहीं पाए।

इंग्लिश फिल्मों और सीरीज के हिंदी वर्जन को दी अपनी आवाज

शाहनवाज फिल्मों और टीवी सीरियल में एक्टिंग के साथ एक शानदार वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी थे। एक्टर ने लव डेथ और रोबोट्स नाम की एनिमेटेड सीरीज में अपनी आवाज दी। इसके अलावा पाइरेट्स ऑफ कॅरीबीयन, थे प्रेस्टीज, बैटमैन, बैटमैन रिटर्न, द डार्क नाइट, द डार्क नाइट राइजेस, द अमेजिंग स्पाइडर मैन के लिए आवाज दी। साउथ अन्नियन, शिवाजी:द बॉस, ब्रिन्दवानाम, खतरनाक, नायक, समेत कई फिल्मों को हिंदी में अपनी आवाज डब की।

शाहनवाज प्रधान की डेथ

शाहनवाज प्रधान अपने इन किरदारों से पॉपुलर थे। लेकिन अचानक उनके निधन ने सभी को हैरान कर दिया। एक्टर ने 17 फरवरी 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया गया कि एक्टर को अचानक हार्ट अटैक आया था। उस समय शाहनवाज की उम्र 56 साल थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।