
आलिया भट्ट की मां इस डीडी सीरियल का थीं हिस्सा, दिया था बोल्ड किसिंग सीन
आज हम आपको डीडी मेट्रो के एक ऐसे टीवी सीरियल के बारे में बता रहे हैं जिसमें आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान नजर आई थीं। यह टीवी सीरियल अपने टाइम के हिसाब से सबसे बोल्ड सीरियल्स में से एक माना जाता था।
90 के दशक के टीवी सीरियल्स आज भी दर्शकों को याद हैं। आज हम आपको 90 के दशक के एक ऐसे ही सीरियल के बारे में बता रहे हैं जो उस वक्त के हिसाब से काफी बोल्ड था। इस सीरियल के टाइटल ट्रैक में एक किसिंग सीन था। आज भी कई टीवी सीरियल्स ऐसे सीन नहीं दिखाते हैं। क्या आप पहचान पाए डीडी मेट्रो के उस टीवी सीरियल का नाम? इस टीवी सीरियल में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान लीड रोल में नजर आई थीं।

क्या पहचान पाए सीरियल का नाम
क्या आप पहचान पाए 90s के इस सीरियल का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरियल का नाम है साहिल। इस टीवी सीरियल में सोनी राजदान के अलावा किरण कुमार, किटू गिडवानी, कंवलजीत सिंह, पुनीत इस्सर, नवीन निश्चल, सुधा चंद्रन और विक्रम गोखले जैसे कलाकार नजर आए थे।
सोनी राजदान थीं फिल्म का हिस्सा
हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस टीवी सीरियल के टाइटल ट्रैक की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। इस वायरल क्लिप में किरण कुमार और सोनी राजदान के बीच बोल्ड किसिंग सीन दिखाया गया है। उस वक्त इस टीवी सीरियल के इस सीन को सबसे बोल्ड सीन्स में से एक माना जाता था।
किरण ने शेयर किया था टाइटल ट्रैक का वीडियो
फिल्म एक्टर किरण ने भी अपने इस सीरियल के टाइटल ट्रैक की क्लिप कुछ वक्त पहले शेयर की थी। इस क्लिप पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन आया था। एक यूजर ने हैरानी से लिखा- किरण कुमार ने उस वक्त में लिप लॉक किया था। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप के जमाने में आप जैसा कोई विलेन नहीं था। एक यूजर ने लिखा- बहुत सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं। यह सीरियल 1995 से 1996 से प्रसारित हुआ था।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




