मेरा बाप औरत है…अली असगर ने बताया क्यों छोड़ा कपिल शर्मा में दादी का रोल करना

Apr 18, 2026 07:16 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अली असगर को उनके दादी वाले कॉमेडी रोल में काफी पसंद किया जाता था। लेकिन अब वह इस रोल को नहीं करते हैं और उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है।

मेरा बाप औरत है…अली असगर ने बताया क्यों छोड़ा कपिल शर्मा में दादी का रोल करना

एक्टर और कॉमेडियन असी असगर ने कई कॉमेडी शोज में काम किया है। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में उनके दादी के किरदार को काफी पसंद किया गया है। अब काफी समय से अली इस किरदार में नजर नहीं आए हैं। इसके पीछे की अली ने वजह बता दी है जो कि काफी इमोशनल है। उन्होंने बताया कि स्कूल में उनके बच्चों को परेशान किया जाता था।

मेरे बच्चों के हाथ में लिखा जाता मेरा बाप औरत है

अली ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कहा कि उनके बच्चों को स्कूल में चिढ़ाया जाता था। वह बोले, ‘दीवार में छोटे बच्चन साहब के हाथ में लिखा था मेरा बाप चोर है। मेरे बेटे के हाथ में ना लिखा हो, मेरा बाप औरत है।’

हमेशा एक ही किरदार मिलता करने को

अली ने कहा, सुनने वालों को ये लगेगा कि ये पागल हैं...क्यों छोड़ दिया? पर उस वक्त मुझे हो भी यही रहा था कि शनिवार, रविवार कॉमेडी सर्कस करते थे तो उसमें 2-2 एक्ट होता था। दोनों एक्ट में मैं फीमेल। संडे भी फीमेल तो क्या कि वहां एक इमोज हो गया था और राइटर्स को भी ईजी था कि एक को फीमेल कराना था। मैं पूछता भी था कि आज क्या करोगे तो वो बोलते थे अरे वही जो आप करते हो। तो वो तकलीफ भी होती है न फिर कि मुझे सिर्फ ये नहीं करना है। मुझे कुछ और भी करना है। मैं रोज दाल-चांवल नहीं खाऊंगा। मुझे आज पूरी-सब्जी भी चाहिए। करने तो दो, अगर न हीं हुआ तो फिर बोलना।

कब छोड़ा था कपिल का शो

बता दें कि अली ने साल 2017 में कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। उस वक्त कहा गया कि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से शो छोड़ा है।

अली के पॉपुलर शोज

वैसे बता दें कि कॉमेडी नाइट्स के अलावा अली, कहानी घर-घर की शो से भी काफी पॉपुलर थे। वह आटट, कुटुम्ब, क्या हादसा क्या हकीकत, जीनी और जूजू जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं।

फिल्मों में भी दिखाया जादू

फिल्मों में भी अली ने खूब कमाल दिखाया है। वह पार्टनर, तीस मार खां, जुड़वा 2, अमावस, पागलपंती और शहजादा फिल्म में काम कर चुके हैं।

अली की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट पिंटू की पप्पी में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी।

वहीं टीवी शो में वह लास्ट फव्वारा चौक में नजर आए थे जो साल 2022-2023 तक ऑनएयर था। इसके बाद उन्होंने वागले की दुनिया में गेस्ट अपीयरेंस दिया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।