VIDEO: अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर किया लाल परी पर डांस; फिसलने से बचे, बोले- सभी औरतों को सलाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार ने लाल परी गाने पर जब हील्स पहनकर डांस किया तो सैंडल ही टूट गई। वह फिसलने से भी बचे। उनका डांस काफी फनी था लेकिन फराह खान ने तारीफ की। एक्टर ने हील पहनने वाली महिलाओं को सलाम किया है।

akshay kumar dances in heels

अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार रहा। खतरनाक स्टंट्स करने वाले अक्षय कुमार को फराह खान ने हील्स पहनाकर डांस करवाया। शो के गेस्ट में भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडिस भी थीं। अक्षय का डांस देखकर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए वहीं फिल्मों के खिलाड़ी फिसलने से बच गए। इंट्रेस्टिंग बात ये थी की अक्षय ने रेड हील्स पहनकर लाल परी गाने पर डांस किया और हील्स पहनने के लिए सारी औरतों को सलाम भी किया।

जैकलीन ने दिया अक्षय को टास्क

अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का शो 27 जनवरी को शुरू हुआ था यह 27 अप्रैल को खत्म हो चुका है। ग्रैंड फिनाले पर अक्षय के करीबी दोस्त शो में पहुंचे और धमाल मचा दिया। फराह, भूमि और जैकलीन के बीच फंसे अक्षय ने मस्त डांस किया। शो में जैकलीन और भूमि ने बताया कि अक्षय कुमार लोगों पर डरावने प्रैंक्स करते हैं। इसके बाद जैकलीन अक्षय से बदला लेने के लिए खतरनाक टास्क लेकर आईं। उन्होंने अक्षय से कहा कि हील्स पहनकर एक मिनट तक डांस करें। इस बीच अगर वह रुक जाते हैं तो उन्हें जैकलीन के अकाउंट में 1 लाख रुपये डालने पड़ेंगे। इस पर अक्षय ने जवाब दिया, 'पागल है क्या, मैं पहनूं? मोच-वोच आ जाएगी, मैंने अपनी जिंदगी में ये कभी नहीं किया, मैं बहुत डरपोक आदमी हूं।' फराह बोलती हैं, इतने बड़े-बड़े स्टंट्स किए हैं तूने लाइफ में ये भी कर ले।

अक्षय ने तोड़ दी हील

अक्षय फराह के कहने और जैकलीन की मदद से हील्स पहनकर खड़े होते हैं, इसके बाद वह लाल परी पर डांस करते हैं। एक बार फिसल भी जाते हैं। अक्षय के साथ फराह, जैकलीन और भूमि भी डांस करने लगती हैं। अक्षय ने एक मिनट का चैलेंज पूरा किया। इसके बाद फराह को अक्षय को सैल्यूट करना पड़ा और उनके लिए तालियां बजीं। हालांकि जब वह डांस कर रहे तो दर्शकों को काफी हंसी आ रही थी। अक्षय के डांस से हील्स टूट भी गईं। इस पर अक्षय बोले, ‘सारी औरतों को सलाम है, कैसे पहनते हो आप लोग?’

क्या था व्हील ऑफ फॉर्च्यून

व्हील ऑफ फॉर्च्यून विदेशी गेम शो का इंडियन वर्जन है। यह अमेरिकन गेम की तर्ज पर बेस्ड था। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है और अब दूसरे सीजन के चर्चे हैं। रिपोर्ट्स हैं के दूसरे सीजन को भी अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। इस शो के साथ अक्षय ने लंबे समय बाद टीवी पर कमबैक किया था।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।