किसिंग वीडियो और बयान पर ट्रोल हुईं आकांक्षा, लोग बोले- एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि..

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक तरफ अपने बयान के लिए और दूसरी तरफ इस वीडियो की वजह अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Akanksha Chamola
आकांक्षा चमोला और पामेला का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों किस करती नजर आ रही हैं और इस पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

लॉकअप-2 खत्म हो चुका है, लेकिन गॉसिप्स का सिलसिला जारी है। आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं। आकांक्षा अपने 'सेक्सुएलिटी सिर्फ एक फेज है' वाले बयान के लिए इंटरनेट पर खूब ट्रोल हो रही हैं, लेकिन जैसा उनका सिर्फ यह कहना काफी नहीं था। लॉकअप-2 की सक्सेस पार्टी से एक वीडियो क्लिप और कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें आकांक्षा और पामेला एक साथ नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत क्लोजली हक करती हैं, कैमरा में देखकर विंक करती हैं और फिर लिप्स के बहुत करीब किस करती हैं।

लॉकअप-2 पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

आकांक्षा चमोला को उनके बयान और फिर इंस्टा पर वायरल हो रही इस क्लिप के चलते जमकर ट्रोल किया जा रहा है। मालूम हो कि आकांक्षा को फिनाले से ठीक पहले एलिमिनेट कर दिया गया था। शो छोड़ने के बाद उनसे गौरव खन्ना से अलग होने और उनकी सेक्सुएलिटी के बारे में सवाल किए गए जिन पर एक्ट्रेस ने जो कहा, उसकी वजह से उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। जब सेक्सुएलिटी के बारे में आकांक्षा से सवाल किया गया कि आपको नहीं लगता है कि आपके फेज काफी बदलते रहते हैं और सेक्सुएलिटी भी एक फेज है।

वायरल वीडियो पर हुई जमकर ट्रोलिंग

इस सवाल पर ढेरों लोगों ने होस्ट और शो की मेहमान रहीं आकांक्षा चमोला को ट्रोल किया है। बात वायरल वीडियो की करें तो इस पर भी लोगों ने जमकर आकांक्षा की क्लास लगाई है। एक यूजर ने दोनों के गले लगाने और किस करने के वीडियो पर लिखा- उन्हें लग रहा है कि वो बहुत कूल लग रही हैं, लेकिन माफ करना आप लोग बहुत क्रिंज लग रही हो। एक यूजर ने लिखा- एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि मैं किम कादर्शियां को देख रहा हूं।

आकांक्षा के बयान पर क्या बोले लोग?

कई लोगों ने बहुत भद्दे कमेंट किए हैं और मिनटों में यह वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगीं। जहां तक आकांक्षा के बयान की बात है तो एक यूजर ने लिखा- माफ कीजिए मिस चमोला। सेक्सुएलिटी कोई 'फेज' नहीं है। यह कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं है। आप न केवल पाखंडी महिला हैं, बल्कि बेहद अहंकारी भी हैं।" एक पोस्ट में एक यूजर ने लिखा था, “सालों से LGBTQ+ कम्युनिटी के लोग यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि 'सेक्सुएलिटी फेज नहीं है', और इस बेवकूफ 'बेबाक' औरत ने ये सब कह दिया।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकिसिंग वीडियो और बयान पर ट्रोल हुईं आकांक्षा, लोग बोले- एक सेकेंड के लिए मुझे...