आकांक्षा चमोला बोलीं- मैं डांस के वक्त कम्फर्टेबल नहीं थी, मेरे को एक्टर्स एक्साइटेड हो गए और…
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने साफ किया कि उन्हें नहीं पता था कि प्रमोशन के दौरान उन्हें डांस करना पड़ेगा। उन्होंने ये भी बताया कि वह उस वक्त कम्फर्टेबल नहीं थीं।

आकांक्षा चमोला ने अपनी वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ के प्रोमोशन में किए गए डांस पर खुलकर बात की। दरअसल, ‘दिल धोखा और डिजायर’ के प्रमोशन के दौरान आकांक्षा ने अपने को-एक्टर अली हसन और कुंवर अमरजीत सिंह के साथ बोल्ड डांस किया था जो वायरल हो गया था। इस डांस की वजह से आकांक्षा को बहुत ट्रोल किया गया था। ऐसे में आकांक्षा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि वह खुद उस वक्त कम्फर्टेबल नहीं थीं। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी टीम ने पहले से ऐसा कुछ प्लान भी नहीं किया था।
क्या बोली आकांक्षा?
आकांक्षा से पूछा गया, ‘क्या आप उस डांस के वक्त कम्फर्टेबल थीं क्योंकि हमें देखकर नहीं लग रहा था?’ आकांक्षा ने हौटरफ्लाई के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘क्या कोई लड़की उस सिचुएशन में कम्फर्टेबल हो सकती है?' आकांक्षा से पूछा गया, 'क्या इस पर बात हुई थी?' आकांक्षा ने बोलीं, 'सच कहूं तो उस इवेंट के बारे में बात हुई थी। हमें बताया गया था कि एक प्रमोशनल इवेंट होगा जिसमें लाइव ऑडियंस होगी। जब ऑडियंस के सामने ट्रेलर प्ले किया गया तब हमें ऑडियंस से खूब तालियां मिलीं। फिर हमने हमारा एक गाना रिलीज किया।'
‘मुझे नहीं पता था कि ऐसा होने वाला है’ - आकांक्षा
आकांक्षा ने आगे कहा, 'हमने अपने प्रमोशन के लिए एक रील शूट की थी तो ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए हमसे कहा गया कि हम उस रील को यहां रीक्रिएट करें। उस रील में ऐसा था कि सीरीज में जो मेरे बॉडीगार्ड (कुंवर अमरजीत सिंह) बने हैं वो मेरे साथ डांस करेंगे और फिर मेरे पति (अली हसन) का जो रोल कर रहे हैं वो आएंगे और हमें अलग कर देंगे। लेकिन मैंने डांस के हिसाब से ड्रेस नहीं पहनी थी क्योंकि पहले हमें ऐसा कुछ बताया ही नहीं गया था कि हमें डांस करना पड़ेगा। तो रील रीक्रिएट करते वक्त मैं ज्यादा हिल नहीं पा रही थी। मुझे एक हाथ से ड्रेस पकड़नी पड़ रही थी और एक हाथ से डांस करना पड़ रहा था। तो हमारे डायरेक्टर ने कहा कि बस आरके पोज करो और खत्म करो।'
‘मेरे को-एक्टर्स थोड़े ज्यादा एक्साइटेड हो गए’ - आकांक्षा
आकांक्षा बोलीं, ‘ऑडियंस बहुत एंजॉय कर रही थी तो मेरे को-एक्टर्स थोड़े ज्यादा एक्साइटेड हो गए। शायद उन्हें लगा कि उन्हें ऑडियंस को एंटरटेन करना और फिर चीजें थोड़ी हाथ से निकल गईं। वे ये बात पूरी तरह से भूल गए कि आपकी अपने को-एक्टर के प्रति जिम्मेदारी है खासकर तब जब आप मीडिया और ऑडियंस के सामने हैं। मैं साफ कर दूं कि मैं उनके इरादों पर सवाल नहीं उठा रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें सोचना चाहिए था। मैं उस वक्त बिल्कुल कम्फर्टेबल नहीं थी। मैं शांत रहने की कोशिश कर रही थी।’
‘मुझे मजा नहीं आ रहा था’ - आकांक्षा
आकांक्षा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘मैंने रिएक्ट नहीं किया इसका ये मतलब नहीं है कि मैं मजे कर रही थी। नहीं, मुझे मजा नहीं आ रहा था। मैं तैयार ही नहीं थी। एक बार को अगर मुझे पता होता कि ऐसा कुछ होने वाला है तो भी ठीक था। मैं रेडी रहती। बात करती कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


