'₹10 करोड़ मिल गए होती तो यहीं बैठती?' तलाक और एलुमिनी पर खुलकर बोलीं आकांक्षा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला ने बताया कि उन्हें अभी तक गौरव खन्ना से कोई पैसे नहीं मिले हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अगर 10 करोड़ रुपये मिले होते 

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna
आकांक्षा चमौला और गौरव खन्ना की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने फाइनली तलाक के बाद की अपनी जिंदगी पर खुलकर बात की है। आकांक्षा ने जब से लॉकअप में गौरव खन्ना के साथ अपनी निजी जिंदगी पर बात की है, तभी से सोशल मीडिया पर उनके बारे में लगातार गॉसिप्स हो रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना के साथ अपने तलाक पर खुलकर बात करते हुए बताया है कि उन्हें गौरव से 10 करोड़ रुपये एलुमिनी नहीं मिली है। आकांक्षा चमोला ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर उन्हें 10 करोड़ रुपये मिल गए होते तो वह यहीं नहीं बैठी रहतीं।

'अगर पैसा मिल गया होता तो नहीं नहीं...'

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में बतौर गौरव खन्ना की फैमिली मेंबर शामिल हुईं आकांक्षा चमोला ने बताया कि उन्होंने ना तो गौरव से इतने पैसे मांगे हैं और ना ही उन्होंने दिए हैं। गौरव खन्ना ने कहा, "अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां नहीं बैठती।" आकांक्षा ने कहा कि उनके पास इतना पैसा है भी नहीं, अगर होता तो वह देश छोड़कर चली जातीं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शो पर इस बड़े राज से पर्दा उठाया तो उस पल उनके दिमाग में कुछ भी नहीं चल रहा था। उन्होंने सोचा कि आज नहीं तो कल उन्हें यह कहना ही होगा, और इसे जितनी जल्दी खत्म कर दिया जाए उतना अच्छा है।

आसान नहीं होता किसी रिश्ते से निकलना

आकांक्षा ने स्क्रीन के साथ बातचीत में कहा, “मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि किसी भी औरत के लिए एक रिश्ते को खत्म करना, उससे बाहर निकलना और नए सिरे से अपनी यात्रा शुरू करना आसान नहीं होता। जब मैं यह कहती हूं, तो मेरा मतलब यही होता है। इंडस्ट्री जानती है कि मैं पिछले 6 सालों से काम नहीं कर रही थी। मैं घर में ही रहती थी, और बाद में मैंने अपनी शादी से बाहर निकलने और काम शुरू करने का फैसला लिया। इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मैंने बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत की। मैंने छोटे-छोटे कदमों से अपनी नींव मजबूत की।”

गेम पर फोकस नहीं कर पाईं आकांक्षा

शो में गौरव के आने को याद करते हुए आकांक्षा ने कहा, “मुझे पब्लिकली से ट्रोल किए जाने का डर था, क्योंकि उन्होंने ही मुझे वह जानकारी दी थी। मैं इस सोच के साथ शो में आई थी कि मुझे ट्रोल किया जाता है और मैं इसकी आदी हो चुकी हूं। मुझे पहले से ही अंदाजा था कि आगे क्या हो सकता है। जब आप शो में होते हैं तो आप बाहर क्या हो रहा है, इसके बारे में नहीं सोचना चाहते, ताकि आप अच्छा परफॉर्म कर सकें। जब आपको हकीकत का सामना करना पड़ता है तो इसका खेल पर पड़ता है। उसके बाद, मेरा ध्यान खेल पर नहीं था। मैं बस यही सोचती रही कि मेरा परिवार ठीक है या नहीं।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'₹10 करोड़ मिल गए होती तो यहीं बैठती?' तलाक और एलुमिनी पर खुलकर बोलीं आकांक्षा