आकांक्षा चमोला को है डर तीसरा सीक्रेट ना आ जाए बाहर, बोलीं- परिवार वाले कर देंगे खानदान से अलग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को अब लॉक अप शो में एक डर सता रहा है। आकांक्षा का कहना है कि उनका तीसरा सीक्रेट बाहर नहीं आना चाहिए।

akanskha chamola
आकांक्षा चमोला को डर तीसरा सीक्रेट ना जाए बाहर

लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला जबसे आई हैं तबसे उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं जो किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। उन्होंने पहले बताया था कि वह गौरव से अलग रह रही हैं और तलाक ले रही हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरा सीक्रेट अपनी सेक्शुएलिटी को लेकर बताया था। अब आकांक्षा का दावा है कि तीसरा सीक्रेट उन्हें सार्वजनिक रूप से पीट-पीटकर मार डाल देगा।

रितेश देशमुख ने दिया टास्क

दरअसल, शो में लेटेस्ट टास्क में रितेश देशमुख, कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग चाबी देते हैं और हर चाबी में दूसरे कंटेस्टेंट का सीक्रेट होगा। श्रेया कालरा को आकांक्षा चमोला का सीक्रेट मिला, राम कपूर को योगेश रावत का, शिवांगी जोशी को शिल्पा शिंदे का।

अब कंटेस्टेंट्स को डिसाइड करने को दिया जाता है कि वो किसका सीक्रेट एक्सपोज करेंगे और दूसरे कंटेस्टेट को रिस्क में डालेंगे।

आकांक्षा ने श्रेया से की सीक्रेट ना रिवील करने की रिक्वेस्ट

इसी दौरान आकांक्षा, श्रेया से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह उनका सीक्रेट ना बताएं। वह बोलती हैं, मैं सच बता रही हूं कि मेरा एक ही सीक्रेट बचा है। प्लीज उसे मत बताना। मेरा भरोसा मत तोड़ना बहन।

श्रेया बोलीं कोई नहीं बताएगा तो मैं बताऊंगी

हर्षद चोपड़ा जब राम कपूर का सीक्रेट बताते हैं तो एक बार फिर आकांक्षा, श्रेया से उनके प्लान के बारे में पूछती हैं। श्रेया फिर बोलती हैं कि अगर कोई और आकांक्षा का सीक्रेट नहीं बताएगा तो वह बताएंगी क्योंकि उन्हें लगता है आकांक्षा फिनाले में डिसजर्व नहीं करती हैं और ना ही वह उन्हें फ्रेंड मानती हैं।

आकांक्षा बोलीं मेरे परिवार वाले ही मार देंगे थप्पड़

वहीं पमेला से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, ‘मैं ही हूं जो डेंजर में हूं। श्रेया को नहीं पता कि मैं पब्लिक फिगर हूं चाहे जो भी हो और मेरे पति का बड़ा नाम है इंडस्ट्री में। हम दोनों को पीट-पीटकर मार देंगे यार। लोग उसे तो भूल जाएंगे, लेकिन मुझे और गौरव खन्ना को याद रखेंगे। मुझे अपने पूरे परिवार को जवाब देना है।’

आकांक्षा ने आगे कहा, ‘ये जो तीसरा सीक्रेट आएगा, उसके बाद तो मेरे परिवार वाले मुझे थप्पड़ मार देगी यार, बोलेगी निकल ही जा खानदान से।’

आकांक्षा और गौरव

बता दें कि आकांक्षा और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों एक ऑडिशन के दौरान मिले थे और फिर कुछ समय के रिलेशन के बाद दोनों ने शादी की थी। गौरव ने बिग बॉस शो के दौरान बताया था कि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती हैं और वह उनके इस फैसले की रिस्पेक्ट करते हैं। इसके बाद से आकांक्षा काफी ट्रोल भी हुई थीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीआकांक्षा चमोला को है डर तीसरा सीक्रेट ना आ जाए बाहर, बोलीं- परिवार वाले…