पामेला को अनसेफ फील करवाने पर राम कपूर पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- आप किसी भी महिला को...
आकांक्षा चमोला का वैसे राम कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड है, लेकिन हाल ही में वह एक्टर पर भड़क गईं और उन्होंने कहा कि आप किसी भी महिला को यहां पर अनसेफ फील नहीं करवा सकते थे।

लॉक अप 2 शो में रोज हंगामे होते दिख रहे हैं। अब हाल ही में पामेला सेरेना और वरुण यादव के बीच बहस हो गई। वहीं आकांक्षा चौधरी ने भी वरुण पर गुस्सा किया उन्हें टास्क में सपोर्ट ना करने पर। पमेला ने वरुण को सेक्सिस्ट कहा। लेकिन मामला आगे और बढ़ गया जब राम कपूर भी इसमें आ गए।
पामेला और राम की लड़ाई
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें राम, पामेला को कन्फ्रंट करते हैं और बोलते हैं पता है क्या पामेला, महिलाओं को निशाना बनाना, बकवास है ये सब। पमेला, राम को इग्नोर करती हैं। वह बोलती हैं कि मैं आपको नहीं सुन रही हूं। लेकिन राम फिर भी उनके पीछे-पीछे जाते हैं और बोलते हैं कि इसे जेंडर पर मत लेकर आओ।
राम से परेशान हुईं पामेला
पामेला, राम को बार-बार उनके पीछे घूमने के लिए मना करती हैं, लेकिन राम बोलते हैं कि मैं तो तुमसे बात करूंगा। लेकिन राम जब उनके पीछे आए तो पामेला बोलती हैं कि ओह माई गॉड, ये मुझे लगभग अटैक करने वाले थे।
आकांक्षा बोलीं महिलाओं को अनसेफ मत फील करवाओ
वहीं ये सब देखकर आकांक्षा चमोला बीच में आ जाती हैं और राम को बोलती हैं कि आप किसी भी महिला को इस घर में अनसेफ नहीं फील होने दे सकते।
गौतमी ने राम के लिए मांगी थी माफी
बता दें कि हाल ही में फैमिली वीक में राम की पत्नी गौतमी कपूर शो में आईं और इस दौरान वह बोलती हैं कि अगर इन्होंने कभी आपको गलत टच किया हो, हग किया हो या किस किया हो तो मैं आप सब से माफी मांगती हूं।
उन्होंने श्रेया कालरा से भी माफी मांगी और कहा कि राम एक टेडी बियर की तरह हैं जो हग और किस के जरिए अपने एक्सप्रेशन दिखाते हैं।
कब है शो का फिनाले और किसका नाम आ रहा बतौर विनर
बता दें कि शो का फिनाले 5 अगस्त 2026 को है जो नेटफ्लिक्स पर आप देखेंगे, लेकिन फिनाले से पहले एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जो विनर बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप 3 फाइनालिस्ट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत टॉप 3 तक में हैं। वहीं ट्रॉफी जो है शिवांगी जोशी के नाम होगी।
कई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुए हैं जिसमे बताया गया है कि शिवांगी जोशी विनर बन गई हैं। इस पर लोगों के मिक्स रिएक्शन भी आए हैं। कुछ इस खबर को सुनकर खुश हुए तो वहीं कुछ का कहना है कि वह डिजर्विंग नहीं करती हैं।


