गौरव खन्ना से तलाक ले रहीं आकांक्षा ने मांगी 10 करोड़ एलिमनी, बोलीं- मिल गया होता तो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को टीवी की पॉपुलर जोड़ी कहा जाता था। लेकिन अब दोनों का रिश्ता टूट चुका है। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं।

akansha chamola on rumours of 10 crore alimony
10 करोड़ की एलिमनी मांगने की खबर पर बोलीं आकांक्षा चमोला

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के टूटते रिश्ते की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा था। आकांक्षा ने द लॉक अप शो में जाकर ये खुलासा किया था कि वह और गौरव अलग हो रहे हैं। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब बस ऑफिशियली दोनों अलग होने वाले हैं। इतना ही नहीं ऑरी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि आकांक्षा पक्का गौरव से कुछ लेंगी तलाक करके। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि आकांक्षा, गौरव से 10 करोड़ रुपये लेंगी बतौर एलिमनी। इस पर अब आकांक्षा का जवाब आया है।

10 करोड़ की एलिमनी मांगने की अफवाह पर क्या बोलीं

मैशेबल इंडिया से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, ‘अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती क्या? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होता न तो मैं कबका ये देश छोड़कर चली गई होती।’

आकांक्षा बोलती हैं कि वह उनमें से नहीं जो एलिमनी की भूखी हों। इसके अलावा आकांक्षा खुद को लेकर लगे टैग शुगर डैडी पर भी रिएक्ट किया क्योंकि उन्होंने 24 की उम्र में 10 साल बड़े गौरव से शादी की थी।

पैसों के लिए शादी करने पर आकांक्षा ने क्या कहा

इस पर आकांक्षा ने कहा कि जो आदमी 30, 40 और 50 के होते हैं उन्हें शुगर डैडी कहा जाता है। वह फिर बोलीं, 10 साल बड़ा शुगर डैडी नहीं हो सकता है।

इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ क्यों रखा गौरव का नाम

आकांक्षा ने यह भी बताया कि क्यों उन्होंने अभी तक अपना इंस्टाग्राम नाम नहीं बदला है। दरअसल, अब तक आकांक्षा का नाम आकांक्षा गौरव खन्ना है। वह बताती हैं कि मेटा के साथ कुछ दिक्कत की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है। आकांक्षा बोलीं, ‘मेटा वाले कर नहीं रहे हैं।’

बता दें कि आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद ग्रैंड शादी की थी।

हालांकि गौरव ने अभी तक तलाक पर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन जब आकांक्षा, लॉक अप में थीं तब उन्होंने सभी से आकांक्षा को सपोर्ट करने को कहा था। इसके अलावा वह आकांक्षा को सपोर्ट करने लॉक अप शो तक में गए थे।

जब आकांक्षा ने कबूला वह थीं बाइसेक्सुअल

वैसे लॉक अप शो के दौरान ही आकांक्षा ने एक और बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था वह शादी से पहले बाइसेक्सुअल थीं और महिलाओं के साथ उनके संबंध रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि गौरव को भी इस बारे में पता था और इसके बावजूद उन्हें एक्सेप्ट किया था।

आकांक्षा की प्रोफेशनल लाइफ

आकांक्षा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह स्वरागिनी जोड़ें रिश्तों के सुर, भूतू, संतोषी मां, ये है आशिकी, क्राइम पेट्रोल, रिवाइंड वाला लव, कैसे मुझे तुम मिल गए, दिल धोखा और डिजायर, खामोश मौत, दबंग पुलिसवाली शोज में काम कर चुकी हैं। वहीं लास्ट वह लॉक अप शो में नजर आई हैं।

आकांक्षा का अभी प्लान आगे और काम करने का है। वह फिलहाल अपनी मां के साथ रह रही हैं।

जब गौरव बोले थे आकांक्षा को नहीं चाहिए बच्चे

वैसे बता दें कि जब गौरव खन्ना, बिग बॉस शो में आए थे तब उन्होंने बताया था कि वह तो बच्चे चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा चमोला बच्चे नहीं चाहती हैं। हालांकि वह आकांक्षा के इस फैसले का पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं।

गौरव की इस बात को सुनकर आकांक्षा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि तब आकांक्षा ने खुद कहा था कि ये उनका फैसला है कि वह बच्चे नहीं चाहती हैं और इसके लिए वह किसी को क्लियरिफिकेशन नहीं देना चाहती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीगौरव से तलाक ले रहीं आकांक्षा ने मांगी 10 करोड़ एलिमनी, बोलीं- मिल गया होता…