Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAishwarya Sharma Says I Am The One Being Bullied As She Slams Misconduct Allegations Amid Divorce Rumours
नील भट्ट से तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या शर्मा का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मैं हूं जिसे...

नील भट्ट से तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या शर्मा का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मैं हूं जिसे...

संक्षेप:

ऐश्वर्या शर्मा उन सेलेब में से एक हैं जो खुद के खिलाफ बोलने वालों को हमेशा जवाब देती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने खिलाफ नेगेटिव अफवाहों और दावों को लेकर जवाब दिया है और कहा कि वह चुप हैं इसका मतलब यह नहीं वह गलत है।

Nov 18, 2025 11:22 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गुम है किसी के प्यार में स्टार ऐश्वर्या शर्मा कुछ दिनों से नील भट्ट के साथ अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और अब दोनों शादी खत्म करने वाले हैं। इस बीच ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है और उनको लेकर गलत अफवाह और नेगेटिविटी फैलाने वालों को अपना जवाब दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘लोग मेरी लाइफ के बारे में खुद ही बातें बनाते हैं...मैंने क्या किया और मौं कौन हूं बिना एक भी फैक्ट जानें। कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कर्मा इज बिच। इस पर विश्वास करने से पहले लोगों से पूछे कि किसने मेरे साथ काम किया है। मेरे को-एक्टर्स से पूछें, मेरे प्रोड्यूसर्स से पूछें। सेट पर जितने भी लोगों ने मेरे साथ काम किया है, उनसे पूछें कि क्या कभी मैंने किसी की डिसरिस्पेक्ट की है या कभी किसी को कोई नुकसान पहुंचाया है। एक बार भी न हीं। बस मैं सेट पर प्रोफेशन रहती थी।’

चुप हूं इसका मतलब ये नहीं…

ऐश्वर्या ने आगे लिखा, ‘लेकिन कोई भी उस बारे में नहीं बोलेगा ना लिखेगा। कोई नहीं बताएगा कि मुझे तंग किया गया है। लोगों को ये सब क्यों नहीं दिखता। उसके ऊपर से कोई भी मुझे मैसेज करता है और यूट्यूब लिंक भेजता है जिसमें मुझे लेकर फालतू और गलत बातें लिखी होती हैं कि मैंने किसी को परेशान किया, मैंने किसी को थप्पड़ मारा, मैंने मिसबिहेव किया। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मैं चुप रही क्योंकि जब भी मैं बोलती, लोग उसे ट्विस्ट करके दिखाते और वे फिर करेंगे। लेकिन मेरी चुप्पी का मतलब यह नहीं कि मैं गलत हूं। इसका मतलब बस यह है कि मैं नेगेटिविटी से दूर रहना चाहती हूं।’

अपना स्टैंड लूंगी

ऐश्वर्या ने यह भी लिखा, ‘मुझे एक बात क्लीयर करनी है कि मैंने लाइफ में कभी किसी को तंग नहीं किया। उन लोगों को अपने कर्मा के बारे में सोचना चाहिए। आप खुद मेंटल हेल्थ की बात करते हैं, लेकिन किसी के बारे में गलत बोलने से पहले अच्छे से सोचें। कुछ लोग चुप रहना पसंद करते हैं और उनमें से एक मैं हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं आप कुछ भी कह सकते हो। मैं अपना स्टैंड लूंगी।’

बता दें कि नील और ऐश्वर्या गुम है किसी के प्यार में के सेट पर ही मिले थे। दोनों को वहां प्यार हुआ और 2021 में दोनों ने शादी की। इसके बाद दोनों बिग बॉस 17 में भी साथ आए थे। वहीं इसी साल नवंबर में न्यूज 18 की रिपोर्ट आई कि दोनों ने तलाक की अर्जी डाल दी है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।