शिल्पा शिंदे के बाद क्या सौम्या टंडन की भी भाभी जी घर पर हैं में होगी वापसी? धुरंधर एक्ट्रेस ने बताया
भाभी जी घर पर हैं 2.0 में शिल्पा शिंदे की वापसी हो गई है। अब खबर है कि शिल्पा शिंदे के बाद सौम्या टंडन भी शो में दोबारा नजर आएंगे। धुरंधर एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि क्या वो शो में वापसी करने वाली हैं।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक भाभी जी घर पर हैं एक नए फ्लेवर के साथ स्ट्रीम होगा। भाभी जी घर पर हैं 2.0 में ओजी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा शिंदे की वापसी के बीच माना जा रहा है सौम्या टंडन भी शो में वापस आ सकती हैं। धुरंधर एक्ट्रेस से भी इस बारे में सवाल हुआ। आइए जानते हैं शो में वापसी को लेकर क्या बोलीं सौम्या टंडन?
भाभी जी घर पर हैं में वापसी करेंगी सौम्या टंडन?
जूम टीवी से खास बातचीत में सौम्या टंडन ने साफ किया कि वो शो में वापसी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “नहीं, मैं भाभी जी पर बिल्कुल भी नहीं आनेवाली हूं। मैं दूसरे प्रोजेक्ट पर बढ़ चुकी हूं। अभी मैं कुछ और कर रही हैं। तो ये सवाल ही नहीं उठता है।”
2020 में सौम्या ने छोड़ा था शो
सौम्या टंडन की बात करें तो वो भाभी जी घर पर हैं में अनीता नारायण मिश्रा का किरदार निभाया था। सौम्या टंडन ने साल 2020 में भाभी जी घर पर हैं छोड़ा था। सौम्या टंडन की जगह विदिशा श्रीवास्तव ने ली थी। सौम्या टंडन की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में नजर आई थीं। धुरंधर में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी की भूमिका निभाई थी।
धुरंधर पार्ट 2 में नहीं होगा सौम्या का रोल?
सौम्या टंडन ने खास बातचीत में धुरंधर के बारे में भी बात की। सौम्या टंडन ने बताया कि धुरंधर 2 में उनका बहुत ज्यादा रोल नहीं है क्योंकि रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। तो आप मुझे देखेंगे, लेकिन आप मुझे बहुत ज्यादा नहीं देखेंगे। धुरंधर पार्ट 2 अगले साल मार्च में रिलीज होगी। धुरंधर पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी देखने को मिलेगी। धुरंधर में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


