
कभी मैं कभी तुम के बाद भारत में पॉपुलर हो रहा ये पाकिस्तानी ड्रामा, 8.7 है IMDb रेटिंग
भारत में पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स काफी पसंद किए जाते हैं। 2024 में पाकिस्तानी ड्रामा कभी मैं कभी तुम भारत में काफी पसंद किया गया था। अब इस शो के बाद एक और पाकिस्तानी ड्रामा भारत में काफी पॉपुलर हो रहा है।
पाकिस्तानी शोज भारत में भी अक्सर पॉपुलर हो जाते हैं। साल 2024 में पाकिस्तान में एक रोमांटिक ड्रामा, कभी मैं कभी तुम आया था जिसे भारत में भी काफी पसंद किया गया। इस शो को भारत में बहुत प्यार मिला। अब इस ड्रामे के बाद एक और पाकिस्तानी ड्रामा भारत में पॉपुलर हो रहा है। इस पाकिस्तानी ड्रामे का नाम है मेरी जिंदगी है तू। यह सीरियल भी एक रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा है। इस सीरियल को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
सीरियल के आ चुके हैं 18 एपिसोड्स
मेरी जिंदगी है तू की बात करें तो इसका पहला एपिसोड पाकिस्तान में 7 नवंबर, 2025 को आया था। यूट्यूब पर इस शो के हर हफ्ते नए एपिसोड आ रहे हैं। मेरी जिंदगी है तू के अबतक 18 एपिसोड आ चुके हैं।
लीड रोल में हैं हानिया और बिलाल अब्बास
मेरी जिंदगी है तू के 18 एपिसोड्स ऐसे हैं कि आप एक बार में ही इन्हें देख डालेंगे। सीरियल में हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान लीड रोल में नजर आए हैं। हानिया आमिर पाकिस्तान की काफी पॉपुलर ड्रामा एक्ट्रेस हैं। इस सीरियल में इन दो कलाकारों के अलावा मेहेर जाफरी, वर्दा अजीज, अली खान और अलि रहमान खान जैसे कलाकार नजर आए हैं।

8.7 है आईएमडीबी रेटिंग
इस शो की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है। शो के प्लॉट की बात करें तो दो काफी अलग पर्सनालिटी के लोग एक दूसरे से टकराते हैं और फिर दोनों के प्यार की ये कहानी है। बिलाल अब्बास खान ने काम्यार का किरदार निभाया है। काम्यार एक बेहद अमीर घर का लड़का है जो काफी गुस्सैल और जिद्दी है। वहीं, हानिया आमिर ने आयरा का किरदार निभाया है। आयरा एक सुलझी हुई लड़की है जो अपनी बातों को खुलकर रखती है।

भारत में जमकर पॉपुलर हो रहा ये शो
काम्यार और आयरा की ये लव स्टोरी में आपको बहुत सारे ट्विस्ट और इमोशनल पल मिलेंगे। इस सीरीज को आप यूट्यूब पर मौजूद टॉप पाकिस्तानी ड्रामाज नाम के चैनल पर उपलब्ध हैं। हर एपिसोड के कमेंट सेक्शन में अगर आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये शो भारत में कितना पॉपुलर हो रहा है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




