अदनान शेख ने विडो और डिवोर्सी महिलाओं पर दिया विवादित बयान, उर्फी जावेद बोलीं- ऐसे मर्दों को…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इन्फ्लुएंसर अदनान शेख का कहना है कि विडो और डिवोर्सी महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी की तरह होती हैं जिन्हें हर कोई यूज करता है। इस बयान पर लोग भड़के हुए हैं। उर्फी जावेद ने भी उनको क्रिटिसाइज किया है।

अदनान शेख

अदनान शेख ने महिलाओं पर कुछ ऐसा कहा कि लोग उन पर भड़क गए हैं। उनकी क्लिप वायरल है जिसमें वह डिवोर्सी और विडो महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी बता रहे हैं। उर्फी जावेद ने भी उनकी रील अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके गुस्सा निकाला है। बता दें कि अदनान कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। वह एमटीवी एस ऑफ स्पेस सीजन 2, बिग बॉस ओटीटी 3 और द 50 जैसे शोज में आ चुके हैं।

महिलाओं पर क्या बोले अदनान

आ दिल की बात करें पॉडकास्ट में अदनान शादी, तलाक और ऐसी महिलाओं पर बात कर रहे थे जिनके पति का निधन हो चुका है। वायरल क्लिप में अदनान बोलते हैं, 'सबको बराबरी से ट्रीट करना है। उदाहरण के लिए विडोज, डिवोर्सी दो ही चीज होती है। या तो वो शादी करके वो इज्जतदार जिंदगी जिए, उसके साथ में एक नाम ऐड हो या तो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए। जो सोसायटी है, उनसे मैं ये पूछना चाहता हूं, 30 परसेंट महिलाएं अगर बच रही हैं, कोई अगर शादी करे तो उससे तुमको दिक्कत है, पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए और उसे बहुत सारे लोग यूज करें तो क्या ये चीज तुमको चलेगी? वो 30 परसेंट में तुम्हारी मां और बहन होंगी। क्या चाहोगे कि वो शादी करके इज्जतदार जिंदगी जिए। कोई उसकी जिम्मेदारी ले, जिंदगीभर उसका साथ दे, मरते दम तक उसका खयाल रखे। या फिर तुम ये चाहोगे कि कोई भी आए और उसको यूज करे?'

मुस्लिम मर्दों से डर लगता है

उर्फी ने ये क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर लिखा है, 'इस तरह के मर्दों को बोलने ही क्यों दिया जाता है।' इस क्लिप पर कई सारे और कमेंट दिख रहे हैं जिनमें लोग अदनान के स्टेटमेंट पर आपत्ति जता रहे हैं। उर्फी जावेद ने गाली लिखी है। एक ने लिखा है, मैं मुस्लिम हूं लेकिन मुस्लिम मर्दों की सोच से डर लगता है। एक ने कमेंट किया है, इसको किसने अधिकार दिया कि ये विडो और डिवोर्सी को पब्लिक प्रॉपर्टी बोले, मुझे लगता है, भैया सिर्फ रील ही बनाए तो अच्छा है। इसको फॉलो करते ही क्यों हैं लोग। एक ने लिखा है, क्या इसके खिलाफ केस फाइल नहीं होना चाहिए?

अदनान शेख की इंटरफेथ शादी

अदनान शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है। उनकी शादी के बाद अदनान की बहन ने कई विवादित बयान दिए थे। कहा था कि अदनान ने रिद्धि जादव नाम की हिंदू लड़की से शादी की है और उसे कन्वर्ट करवाकर आयशा नाम दिया है। इस पर अदनान बोले थे, 'हम भारत में रहते हैं, यहां सभी को धर्म चुनने की आजादी है। मैं कौन होता हूं किसी को कन्वर्ट करके शादी करने वाला। की मामले हैं जिनमें हिंदू लड़कों ने मुस्लिम लड़की से शादी की है। कोई किसी को जबरदस्ती कन्वर्ट नहीं कर सकता।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।