उदित नारायण के बेटे आदित्य ने नेपोटिज्म पर की बात, बोले- सबके साथ नहीं चलता, उसके भी...
आदित्य नारायण इन दिनों शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह नेपोटिज्म मुद्दे पर बात करते हैं। वह बोलते हैं कि नेपोटिज्म सबके साथ नहीं चलता है।

इन दिनों शो राइज एंड फॉल काफी चर्चा में है। कई सेलेब्स इस शो में पार्टिसिपेट करने गए हैं जिसमें आदित्य नारायण भी शामिल हैं। शो किसी कंटेस्टेंट के शॉकिंग स्टेटमेंट तो कुछ लड़ाई को लेकर काफी सुर्खियों में होता जा रहा है। अब हाल के एक एपिसोड में आदित्य नारायण नेपोटिज्म को लेकर बात कर रहे हैं। आदित्य बोलते हैं कि उन्होंने अपनी मेहनत की है।
क्या बोले आदित्य नारायण
दरअसल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह जो कंटेस्टेंट हैं इस शो के वह बोलते हैं कि जब आपके पिता सुपरस्टार हों तो इसके भी कुछ दिक्कतें होती हैं या प्रेशर होता है। इस पर आदित्य बोलते हैं, देखिए ये नेपोटिज्म सबके साथ नहीं चलता है। उसके भी लेवल होते हैं। हमने भी अपनी मेहनत की है, कर रहे हैं और करेंगे। हमारा पहला गाना जो फटा था, राम जी की चाल देखो, रामलीला फिल्म से। वो बहुत चला था और अभी तो ऐसा लगता है कि शुरू हुआ है।
पेंटहाउस कंटेस्टेंट्स के बीच यूनिटी को लेकर बोले
आदित्य आगे पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स के बीच यूनिटी को लेकर बात करते हैं। वह बोलते हैं, मेरे हिसाब से सब गलत जा रहे हैं अरबाज समेत या मैं, धनश्री सभी और आज नॉमिनेशन के दौरान सब साफ दिख रहा है। कई मुद्दों को सुलझाना है और इसके लिए हमें बैठकर बात करनी होगी ताकि हमारी यूनिटी बनी रहे।
राइज एंड फॉल शो
शो राइज एंड फॉल की बात करें तो इसमें सोसाइटी के 2 हिस्सों के बारे में बताया जाएगा। एक ग्रुप में वर्कर्स होंगे तो एक में वीआईपी। वीआईपी, वर्कर्स को कंट्रोल करते हैं। शो में पवन सिंह और आदित्य नारायण अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते रहते हैं। शो अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


