
औरत के साथ की भूख थी; उदित नारायण की किस वाली हरकत पर बोले अबु मलिक- इंतजाम कर सकते थे
अबु मलिक का कहना है कि उदित नारायण ने जिस तरह महिला को पकड़कर किस कर लिया, यह उनकी महिला के लिए भूख थी। इतना पैसा है किसी भी चीज का इंतजाम कर सकते हैं। यह बहुत खराब है यार।
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट अमाल मलिक के चाचा अबु मलिक बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके हैं। वह म्यूजिक कंपोजर हैं और दिल की बातें बिंदास होकर बोलते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथी सिंगर्स के बारे में राय रखी। कुमार सानू को घमंडी बताया। साथ ही उदित नारायण की किस वाली घटना पर भी बोले। अबु ने कहा कि उनका ऐसा करना शायद हवस ही था। बोले कि वह चाहें तो किसी भी चीज का इंतजाम कर सकते हैं, इतना डेस्परेट होना भी ठीक नहीं।

महिला के साथ की भूख थी
अबु मलिक विकी लालवानी के यूट्यूब चैनल पर थे। उदित नारायण के किस करने पर बोले, 'शायद ये हवस थी,महिला के साथ की भूख थी। ऊपरवाला जाने क्या था। मैंने सोचकर दंग था कि आप बस किसी को पकड़ लेते हैं और किस कर लेते हैं। यह बहुत खराब है यार। यह तो डेस्पेरेशन है। आपके पास सब कुछ है। आप दुनिया में हर चीज का इंतजाम कर सकते हैं। आपको जिंदगी में इतना उतावला नहीं होना चाहिए।'
काम करो और घर जाओ
अबु मलिक आगे बोलते हैं, 'यह छोटा काम है। करो और घर जाओ, विनम्र रहो, ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करो कि सड़क से यहां तक पहुंचे हो। ईश्वर ने आपको बहुत कुछ दिया है।'
उदित का दिमाग सातवें आसमान पर
उदित नारायण के लिए अबु बोले, वह अच्छे इंसान हैं लेकिन उनका दिमाग सातवें आसमान पर रहता है। वैसे वह ठीक है। अबु से पूछा गया कि कुमार सानू के साथ कैसा अनुभव है? बोले, मेरा कोई अनुभव नहीं है उस आदमी के साथ। ऐसे इतराया घूमता है जैसे दुनिया जीत ली हो। गाना गाया है। गाना गवैया है ना, करता क्या है। बहुत ऐरोगेंट और घमंडी है। ज्यादातर सिंगर्स ऐसे ही हैं। गाना गाना सिर्फ गाना गाना ही है, यह जिस एक्टर पर फिल्माया गया है, लिरिसिस्ट और कई लोगों पर निर्भर करता है। दुनियाभर के लोग एक गाना बनाते हैं। तो क्या एक आदमी को क्रेडिट मिल जाना चाहिए।
कुमार सानू है घमंडी
अबु मलिक से पूछा गया कि कुमार सानू के साथ ऐसा क्या अनुभव था तो बोले, 'मैंने उनके साथ काम किया है। जैसे वह चलता है, बात करता है, बहुत घमंडी लगता है। सबसे बड़ी बात है कि कोई उसे ये बात बताता नहीं है।'

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


