अभिषेक कुमार ने फिर मारा समर्थ जुरेल को 'थप्पड़', वीडियो देख फैंस बोले- अभी तक गुस्सा कम नहीं हुआ क्या
अभिषेत कुमार और समर्थ जुरेल बिग बॉस 17 में एक-दूसरे के दुश्मन थे। दोनों के बीच बहुत लड़ाई हुई है। इतना ही नहीं एक बार तो अभिषेक ने गुस्से में समर्थ को जोरदार थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया था। हालांकि बाद में वह वापस आ गए थे।

बिग बॉस 17 में कई कॉन्ट्रोवर्सी हुई थीं जिसमें से सबसे ज्यादा चर्चा में था अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का थप्पड़ कांड। शो में दरअसल, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ का ट्रायएंगल था। ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड और प्रेजेंट बॉयफ्रेंड साथ में थे जिस वजह से दोनों के बीच काफी बहस होती थी। शो से बाहर आकर भी दोनों ने एक-दूसरे को लेकर पॉजिटिव बात नहीं की, लेकिन लगता है अब दोनों के बीच सब सही है।
दरअसल, बीती शाम बिग बॉस कंटेस्टेंट जिग्ना वोहरा का बर्थडे था और उन्होंने पार्टी रखी थी जिसमें कई कंटेस्टेंट आए उनके स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए। इस दौरान के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि जो वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है अभिषेक और समर्थ का।
थप्पड़ सीन किया रीक्रिएट
दरअसल, अभिषेक और समर्थ मिलते हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इसके बाद दोनों साथ में फोटोज क्लिक करवाते हैं। बेस्ट मोमेंट तब आता है जब फोटोज क्लिक करवाते वक्त अभिषेक, समर्थ की तरफ मारने की एक्टिंग करते हैं। दोनों फिर हंसने लगते हैं।
वैसे इस पार्टी में ईशा मालवीय भी शामिल हुई थीं। हालांकि दोनों आपस में नहीं मिले। वहीं समर्थ और ईशा ने साथ में अच्छे से पार्टी की।
ईशा-समर्थ का बॉन्ड
ईशा और समर्थ शो से बाहर आने के बाद साथ में कम नजर आ रहे थे। वहीं वैलेंटाइन्स डे पर समर्थ ने पोस्ट किया कि कुछ लोगों काम में इतने बीजी हो गए। दूसरों से मिलने का और पोस्ट करने का समय है, लेकिन अपनों से नहीं। हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। वहीं जब यह खबर वायरल होने लगी तो समर्थ ने इसे फेक न्यूज बताया। ईशा मालवीय ने भी ब्रेकअप की खबरों को गलत बताया
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


