
आशका गोराडिया दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बोलीं- मैं इसे किसी भी चीज के लिए...
आशका गोराडिया ने एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसके लिए वह काफी खुश हैं। उन्होंने मदरहुड को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन आशका गोराडिया दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आशका और ब्रेंट गोबल दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं और उनका बेटा बड़ा भाई बनने वाला है। आशका ने कहा कि वह और पूरा परिवार इस नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
क्या बोलीं आशका
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए आशका गोराडिया ने कहा, ‘मैं और मेरे पति फिलहाल चांद पर हैं क्योंकि हमारे परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। हम विलियम के लिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि वह बड़ा भाई बनने वाला है। हमारे लिए ये जर्नी काफी स्पेशल है और हम इस मैजिक के लिए इंतजार कर रहे हैं।’
बता दें कि आशका और ब्रेंट दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में बिजी रहते हैं और टाइम मैनेज करना दोनों की जिम्मेदारी है। आशका का जहां अपना मेकअप बिजनेस है, वहीं ब्रेंट योगा टीचर हैं।
आशका ने कहा, ‘मैं यह नहीं कर सकती कि कोई बैलेंस नहीं है, हमें हर दिन को वैसे ही एक्सेप्ट करना होगा जैसे वह आता है, यह हम दोनों के लिए एक जैसा ही है।’
मां होने के एक्सपीरियंस पर बोलीं
मां बनने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर आशका ने कहा, ‘यह काफी रिवॉर्डिंग है। यह मेरी लाइफ का बेस्ट रोल है। यह मैं किसी के साथ एक्सचेंज नहीं कर सकती। अपनी लाइफ में कुछ बेस्ट जो मैंने किया है वो है मां बनकर अपने बेटे की और अब दूसरे के लिए मैं एक्साइटेड हूं।’
आशका के शोज
आशका के बारे में बता दें कि वह कुसुम, सिंदूर तेरे नाम का, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, नागिन और नागिन 2 जैसे शोज कर चुकी हैं। हालांकि कुछ साल पहले आशका ने टीवी शो से दूरी बना ली है और अब वह एक कॉस्मैटिक ब्रांड की मालकिन हैं।
आशका और ब्रेंट गोबल ने लंबे समय की डेटिंग के बाद साल 2017 में शादी की। साल 2023 में दोनों बेटे के पैरेंट्स बने।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




