18 दिन की डेटिंग के बाद शादी कर पछताई एक्ट्रेस, इंटिमेट पलों में मारपीट करता था पति
आज हम आपको टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जिसने 5 साल तक अपनी शादी में मारपीट और हिंसा सही। उन्होंने बाद में पति को तलाक दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति को स्किजोफ्रेनिया था।वो इंटिमेट पलों में उनके साथ मारपीट करते थे।

टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसने अपनी शादी में 5 साल तक हिंसा और मारपीट झेली। उन्होंने बताया कि उनके पति को स्किजोफ्रेनिया था। वो इंटिमेट पलों में उनके साथ मारपीट करते थे। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनके नाम है ईवा ग्रोवर। ईवा ग्रोवर की शादी आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से हुई थी। ईवा अपनी शादी के दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गईं।
एयरलाइन में कैबिन क्रू थे हैदर
ईवा ने सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में अपनी शादी और एक्स पति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि हैदर अली खान दोहा की एक एयरलाइन में कैबिन क्रू में बात करते थे। उन्होंने हैदर अली की वो साइड देखी थी जहां वो बहुत अच्छे लोगों से बात करते थे। उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि शादी के बाद उनके साथ जो हुआ वो होगा।
18 दिन की डेटिंग के बाद एक्ट्रेस ने की थी शादी
ईवा ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को केवल 18 दिनों तक डेट किया था। 19वें दिन पर हैदर खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। ईवा ने बताया कि उन्हें पता था क्योंकि हैदर दूसरे धर्म से आते हैं, इसलिए उनकी मां उनकी शादी के लिए कभी नहीं मानेंगी। उन्होंने घर से भागकर हैदर से शादी की थी। जब वो शादी के बाद अपनी मां के पास गई थीं, तो उन्होंने काफी निराशा हुई थीं और बेटी से अपना रिश्ता खत्म करने का मन बना लिया था।
इंटिमेट पलों में पति करता था मारपीट
सिद्धार्थ कनन ने इसके बाद ईवा से पूछा कि शादी के कितने दिन बाद उनके साथ हिंसा और मारपीट होने लगी। इसपर ईवा ने बताया कि उनके एक्स पति को स्किजोफ्रेनिया था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था। ईवा ने बताया कि जब भी दोनों के बीच कुछ इंटिमेट पल होते थे, तो हैदर काफी ज्यादा हिंसक हो जाते थे। उनके साथ मारपीट करते थे। उन्हें ऐसा करके शायद अच्छा लगता था।
सास-ससुर ने भी अपने बेटे से किया था सवाल
ईवा ने कहा कि उन्हें लगने लगा था कि उनमें ही कुछ कमी है। ईवा ने कहा कि वो इस बारे में किससे बात करतीं, उन्हें समझ में नहीं आता था। ईवा ने बताया कि उनके शरीर पर निशान होते थे। ईवा ने बताया कि उनके सास-ससुर ने भी अपने बेटे के सामने रोते हुए पूछा कि वो ऐसा क्यों करते हैं।
प्रोड्यूसर्स के साथ संबंध बनाने का डाला दवाब
इतना ही नहीं ईवा ने ये भी हैरान करने वाला खुलासा किया कि हैदर उन्हें दूसरे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के साथ संबंध बनाने का दवाब डालते थे ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम मिले और घर में पैसे आ सकें। ईवा ने कहा जब उनपर इस चीज का दवाब डाला गया, उस वक्त उनके लिए सब खत्म हो गया था।
5 साल तक शादी में झेली हिंसा
ईवा इस शादी में करीब 5 साल तक हिंसा झेलती रहीं। शादी के पांच साल बाद ईवा ने अपने पति को तलाक दिया और अपनी मां के घर वापस आ गईं। इस शादी से ईवा की एक बेटी भी है। ईवा ने बताया कि उन्होंने कम से कम 10 साल तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं देखा था।ईवा ने बताया कि आज के वक्त में उनकी बेटी उन्हें बहुत अच्छे से समझती हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


