TRP Report: 6 हिंदी शोज जिसे नहीं मिल रहे दर्शक, टीआरपी लिस्ट में सबसे नीचे
Lowest TRP Shows: हर हफ्ते टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी की जाती है। हम आपको इस हफ्ते के उन 6 शोज के नाम बता रहे हैं जिनकी टीआरपी बहुत कम है। इस लिस्ट में स्टार प्लस का झनक भी शामिल है।

टीवी पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तमाम शोज आते हैं। इनमें से कौन से शोज चल रहे हैं, कौन से नहीं, इसका पता हर हफ्ते जारी की जाने वाली टीआरपी लिस्ट से ही पता चलता है। ये टीआरपी लिस्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी की जाती है। हर हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी बार्क इंडिया ने आज यानी 23 अप्रैल को जारी कर दी है। हम आपको इस हफ्ते के उन 6 शोज के बारे में बता रहे हैं जो दर्शकों पर अपना जादू चला पाने में फेल हो गए हैं। ये 6 सीरियल लिस्ट में सबसे नीचे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो हिंदी शोज।
30वें नंबर पर ये डॉक्टर वाला शो
बार्क इंडिया की लिस्ट में 30 शोज की टीआरपी बताई गई है। इस लिस्ट में नीचे से 6 शोज कौन से हैं। 30वें नंबर पर हुई गुम यादें: एक डॉक्टर, दो जिंदगियां हैं। ये टीवी शो इसी साल 6 अप्रैल से शुरू हुआ है। गुम यादें: एक डॉक्टर, दो जिंदगियां एक इटालियन शो DOC – Nelle Tue Mani पर आधारित है। जिस इटालियन शो का ये रीमेक है, वो शो सच्ची घटनाओं पर आधारित शो है। इस शो की इस हफ्ते की टीआरपी 0.6 रिकॉर्ड की गई है। यह शो सोनी सब और सोनी लिव पर देखा जा सकता है।
पुष्पा इम्पॉसिबल: लिस्ट में 29वें नंबर पर सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल है। इसे सोनी लिव पर भी देखा जा सकता है। शो की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। इस शो के अब तक 1200 से ज्यादा एपिसोड्स आ चुके हैं। शो की टीआरपी इस हफ्ते 0.7 रिकॉर्ड की गई है।
तारा: लिस्ट में 28वें नंबर पर स्टार प्लस का शो तारा है। यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। तारा इसी साल शुरू हुआ है। शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस हफ्ते शो की टीआरपी 0.7 रिकॉर्ड की गई है।
इत्ती सी खुशी: लिस्ट में 27वें नंबर पर सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी है। शो की शुरुआत पिछले साल 18 अगस्त को हुई थी। गोल्डी बहल ने शो को प्रोड्यूस किया है। इस शो की इस हफ्ते की टीआरपी 0.7 है।
जाने अनजाने हम मिले: लिस्ट में 26वें नंबर पर साल 2024 में शुरू हुआ जी टीवी का शो जाने अनजाने हम मिले हैं। इस शो को आप जी5 पर देख सकते हैं। शो की इस हफ्ते की टीआरपी 0.8 है।
झनक: लिस्ट में 25वें नंबर पर स्टार प्लस का शो झनक है। कभी नंबर 2 पर रहने वाले इस शो की टीआरपी लगातार कम होती जा रही है। अब इस हफ्ते झनक की टीआरपी 0.8 रिकॉर्ड की गई है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


