Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी5 Bigg Boss 19 Tanya Mittal React On Doing Black Magic On Baseer Ali Know What she Said
Bigg Boss 19: 'एक हफ्ते में काला जादू का असर...', तान्या ने बसीर के ब्लैक मैजिक वाले आरोप पर दिया जवाब

Bigg Boss 19: 'एक हफ्ते में काला जादू का असर...', तान्या ने बसीर के ब्लैक मैजिक वाले आरोप पर दिया जवाब

संक्षेप:

'बिग बॉस 19' से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तान्या मित्तल, बसीर अली की तस्वीर पर हाथ फेरती और कुछ बोलती नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि तान्या, बसीर अली पर काला जादू कर रही थीं।

Dec 10, 2025 02:14 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' सफर गौरव खन्ना के विनर बनने के साथ ही खत्म हो चुका है। टॉप 5 फाइनलिस्ट में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे नाम शामिल है। ऐसे में शो खत्म होने के बाद से तान्या लगातार सुर्खियों में इसी बीच अब तान्या का एक इंटरव्यू सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने खुद के काला जादू करने करने वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बोला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है काला जादू वाला विवाद

दरअसल, 'बिग बॉस 19' से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें तान्या मित्तल, बसीर अली की तस्वीर पर हाथ फेरती और कुछ बोलती नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि तान्या, बसीर अली पर काला जादू कर रही थीं। वहीं, बसीर ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि जब वो ऐसा कर रही थी और अचानक मैं पीछे से आ गया तो वो तान्या घरबरा गई थी। मेरे पूछने पर कि ये क्या कर रही हो, इस पर उन्होंने कहा कि बस ऐसे ही देख रही थी अच्छे लग रहे हो तस्वीर में।

काला जादू करने पर तान्या ने किया रिएक्ट

वहीं, अब तान्या ने शो से बाहर आने के बाद काला जादू करने पर रिएक्ट किया। तान्या ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'उन पर जो काला जादू हुआ था वो खत्म हो गया क्या? तो काला जादू क्या कोई ड्यूरेशन होता है कि एक हफ्ते दो हफ्ते ही रहेगा। तुम लोग पूरी पढ़ाई कर के आओ और फिर मुझे सिखाओ। अगर मैंने तस्वीर छूकर काला जादू किया था और वो सफल थ तो बाहर आते ही निकल कैसे गया। क्या उसने अपने ऊपर नींबू-मिर्ची टांग ली थी। ये पूरा एक प्रॉसेस होता है कि काला जादू करेंगे कि आखिरी सांस तक बसीर बाबू बोले तान्या-तान्या-तान्या ही करेगा। तो मैं इस लेवल का करूंगी छोटा नहीं बड़ा ही करूंगी।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।