प्रणित मोरे और ‘370 की बिरयानी’ वाले हिमांशु जांगड़ा की बढ़ी मुश्किलें, NCW ने भेजा समन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

370 Biryani Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे और ‘370 की बिरयानी’ वाली बात बोले वाले वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को नेशनल कमिशन ऑफ वूमेन ने समन भेजा है।

प्रणित मोरे और ‘370 की बिरयानी’ वाले हिमांशु जांगड़ा की बढ़ी मुश्किलें, NCW ने भेजा समन

हरियाणा के ‘गुरुग्राम’ में हुए प्रणित मोरे के विवादित स्टैंड-अप कॉमेडी शो का राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने खुद संज्ञान लिया है। दरअसल, शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा नाम के एक लड़के ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी मंगवाई थी और जब उस महिला ने उनसे घर छोड़ने के लिए कहा तो उन्हें लगा कि उन्होंने उसपर 370 रुपये खर्च किए हैं तो अब बदले में उन्हें फिजिकल इंटिमेसी तो मिलनी चाहिए। इस कमेंट पर शो के दौरान प्रणित हंसने लगे। उन्होंने इसे पीक गुरुग्राम कंटेंट बताया और हिमांशु को मजाकिया होने पर इनाम भी दिया।

महिला आयोग ने क्या कहा?

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इसने घटना से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो फुटेज पर ध्यान दिया है, जिसमें ये बातें पब्लिकली कही गई थीं। NCW ने कहा, ‘ऐसी किसी भी हरकत को सही ठहराना या बढ़ावा देना गलत है, जिसमें महिला की मर्जी और उसके सम्मान का ध्यान न रखा गया हो। अगर समाज में ऐसी चीजों को मामूली बात मानकर छोड़ दिया जाएगा, तो इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिंसा को लेकर लोगों की सोच और खराब होगी।’

डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने हरियाणा के डीजीपी को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत, सख्त और समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने हरियाणा पुलिस से सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता और अन्य लागू कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर की स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

22 जून को आयोग के सामने होना होगा पेश

इसके साथ ही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई, सबूत की पुष्टि, आयोजकों-कलाकारों और वेन्यू मैनेजमेंट की भूमिका के बारे में जानकारी मांगी है। इतना ही नहीं, आयोग ने इस मामले में कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है। दोनों को 22 जून को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

'सहमति जरूरी है': आयोग

NCW ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दोहराया कि सेक्स के दौरान दोनों की सहमति जरूरी है और इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता। आयोग ने कहा, ‘किसी महिला के साथ जबरदस्ती, उसके शरीर पर हक जताने या अनादर को मजाक या मनोरंजन के तौर पर दिखाने की कोई भी कोशिश मंजूर नहीं है। ये भारत के संविधान और कानूनों के तहत महिलाओं को मिली बराबरी, सम्मान और सुरक्षा के सिद्धांतों के खिलाफ है।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।