1993 का वो आइकॉनिक शो, जिसके हिट होने पर मेकर्स ने बांटी थीं कारें, IMDb पर आज भी 8.6 रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हम बात कर रहे हैं वो साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल प्रसारित होने वाले शो 'देख भाई देख' की। इस शो में कई बड़े स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया था।

Dekh Bhai Dekh
33 साल पुराना शो, जिसमें थे 73 एक्टर्स

साल 1993 टीवी के इतिहास के लिए बेहद खास रहा। इस साल एक ऐसे शो ने एंट्री मारी, जिसने न सिर्फ दर्शकों को हंसाया बल्कि ये उस दौर का सबसे पॉपुलर टीवी शो बना। इस शो में 73 एक्टर्स ने काम किया। इस शो को लेकर बात जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। शो के हिट होते ही मेकर्स ने कारें बांटी थीं। आईएमडीबी पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर शो के बारे में...

ये था वो शो और उसके स्टार्स?

हम बात कर रहे हैं वो साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल प्रसारित होने वाले शो 'देख भाई देख' की। इस शो में कई बड़े स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया था। इस लिस्ट में नवीन निश्चल, देवेन भोजानी, शेखर सुमन, फरीदा जलाल, भावना बलसावर, उर्वशी ढोलकिया, सुषमा सेठ, विशाल सिंह, अमर उपाध्याय, राखी विजान, सतीश शाह, अनन्या खरे, अली खान, शम्मी, लिलिपुट, डेजी ईरानी, जतिन कनकिया, अनंत महादेवन और करिश्मा आचार्य जैसे नाम शामिल थे।

कॉमेडी ने मचाया था धमाल

'देख भाई देख' भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे मशहूर शोज में से है। साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल पर इस सिचुएशन-कॉमेडी शो का प्रसारण हुआ था। इस की कहानी की बात करें इसमें मुंबई के रहने वाले दीवान परिवार की, तीन पीढ़ियों के बारे में दिखाया गया था। जो एक साथ एक ही छत के नीचे रहते थे। पारिवारिक में तीनों पीढ़ियों के बीच नोक-झोंक, प्यार भरे रिश्ते और खट्टी-मीठी तकरार पर बने इस धारावाहिक को खूब पसंद किया गया।

जया बच्चन का है इससे कनेक्शन

'देख भाई देख' यह पहली बार साल 1993 में प्रसारित किया गया था, और 1994 तक चला था। इसे आनंद महेंद्रू ने जया बच्चन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसे डीडी मेट्रो पर प्रसारित किया गया था। इसके बाद इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे दोबारा 'सोनी टीवी' पर शुरू किया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में 'देख भाई देख' का हिस्सा रहे शेखर सुमन ने शो से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

देख भाई देख

सेट पर बेहोश हो गई थीं ये एक्ट्रेस

शेखर सुमन ने सिद्धार्थ कन्नन को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'देख भाई देख' के सेट पर एक बार फरीदा जलाल भी बेहोश हो गई थीं। उन्होंने बताया, 'उस दौर में सेट पर इस तरह पंखे या एयर कंडीशनर नहीं होते थे। ऐसे में शो के लिए काम करना बेहद ही मुश्किल था। हम 10-20 मिनट के लंबे शॉट लेते थे। शूट के दौरान दरवाजे चारों तरफ से बंद रहते थे। ऐसा पहली बार था जब हम लोग मल्टी-कैम के साथ शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कई बड़ी-बड़ी लाइटें थीं।'

शो के हिट होने पर बंटी थीं कारें

'देख भाई देख' टीवी सीरियल उस दौर में इतना हिट हुआ था कि डायरेक्टर ने पूरी कास्ट को लाखों रुपये की कारें गिफ्ट की थीं। इस सीरियल का नाम था 'देख भाई देख', जिसकी IMDb पर 10 में से 8.6 रेटिंग मिली है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी1993 का वो आइकॉनिक शो, जिसके हिट होने पर बांटी थीं कारें, 8.6 IMDb रेटिंग