Tumm Se Tumm Tak: हर्ष ने की अनु की बेइज्जती, होली के दिन नजदीक आएंगे आर्य-अनु

Mar 07, 2026 01:22 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

सीरियल तुम से तुम तक की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। आर्य के भाई हर्ष ने अनु की बेज्जती कर उसे घर से निकलने को कह दिया। आर्य, गोपाल के साथ मनाएंगे अपनी होली। फिर से अलग होने वाले हैं दोनों। 

Tumm Se Tumm Tak: हर्ष ने की अनु की बेइज्जती, होली के दिन नजदीक आएंगे आर्य-अनु

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अब तक होली ट्रैक चल रहा है। गोपाल की शर्त जीतने के बाद आर्यवर्धन और अनु के बीच प्यार पनपने लगा है। दोनों अब खुलकर बातें करते हैं। ऐसे में आर्य ने अनु को उन्हें होली का रंग लगाने का चैलेंज दे दिया। अनु सबसे पहले आर्य के साथ होली खेलने के लिए उनके घर भी पहुंच जाती है। लेकिन मानसी और हर्ष अनु की बुरी तरह बेइज्जती करते हैं। मानसी तो उसे घर में ही नहीं घुसने देती। तभी गायत्री मां वहां आ जाती है। लेकिन हर्ष, अनु के साथ बदतमीजी से बात करता है।

हर्ष ने की अनु की बेइज्जती

हर्ष कहता है कि अनु तुम्हें इतनी भी तमीज नहीं कि किसी के घर उन्हें बिना बताए मुंह उठाकर पहुंच गई। आगे हर्ष बताता है कि जिस आर्य के साथ तुम होली मनाने आई ही उन्होंने पिछले 20 सालों से रंगों की छुआ भी नहीं है। हर्ष बेइज्जती करते हुए अनु को अपने घर से जाने को कहता है। लेकिन तभी आर्य वहां पहुंच जाता है। आर्य कहता है कि हां मैंने होली नहीं मनाई लेकिन अब वो अनु के लिए वो सब करेंगे। आर्य कहता है कि अनु सबसे पहले उन्हें रंग लगाना चाहती है। लेकिन वो पहले गोपाल को होली का रंग लगाएंगे। उनसे परमिशन लेंगे कि अनु को रंग लगा सकते हैं या नहीं। उसके बाद ही वो अनु के साथ होली खेलेंगे।

गोपाल के साथ खेलेंगे होली
आगे दिखाया जाएगा कि अनु, अपने आर्य सर के साथ होली खेलने का इंतजार कर रही होती है। तभी आर्य शर शेरवानी में एंट्री लेते हैं। हाथों में रंग लिए। वो गोपाल को रंग लगाते हैं। गोपाल और पुष्पा भी रंग लगाते हैं। अनु और आर्य की ये होली रोमांटिक होने वाली है। दूसरी तरफ कहानी में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के बाद एक बार फिर अनु और आर्य के बीच दूरी आने वाली है।


पुष्पा करेगी अनु और आर्य को दूर

दरअसल, अनु की मां पुष्पा को आर्य से जुड़ा के डॉक्यूमेंट मिलने वाला है। इसके बाद आर्य पर उनकी ही पत्नी राजनंदिनी का मर्डर का आरोप लगता है। आर्य अपना सच साबित नहीं कर पाएगा और पुष्पा दोनों को एक बार फिर अलग कर देगी। आर्य, अनु को सच बताएगा कि उसने कभी ऐसा नहीं किया था। ये सिर्फ एक अफवाह थी। लेकिन पुष्पा और गोपाल, अनु को आर्य से दूर कर देंगे। अब दोनों को मिलने के लिए फिर से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।