Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़tumm se tumm tak: anu wanted to meet rajnandini to apologies her, make distance with aryvardhan
Tumm Se Tumm Tak: राजनंदिनी से माफी मांगने आर्यवर्धन के घर जाएगी अनु, खुलेगा सीक्रेट रूम का राज

Tumm Se Tumm Tak: राजनंदिनी से माफी मांगने आर्यवर्धन के घर जाएगी अनु, खुलेगा सीक्रेट रूम का राज

संक्षेप:

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु को राजनंदिनी और आर्यवर्धन के रिश्ते का सच पता चल गया है। अब अनु को राजनंदिनी से मिलकर माफी मांगनी है। अनु ने सच जानने के बाद आर्या से भी दूरी बना ली है। अब अनु को सीक्रेट रूम का सच पता चलेगा।

Jan 05, 2026 09:45 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल तुम से तुम तक में मजेदार ट्रैक चक रहा है। आर्यवर्धन ने खुद अनु को अपने अतीत यानी राजनंदिनी की सच्चाई बता दी है। लेकिन इससे पहले अनु पूरा सच जान पाती वो बेहोश हो जाती है। होश में आने के बाद वो ग्लानि में होगी कि उसकी वजह से राजनंदिनी का घर टूटने वाला था। वो आर्या को भी गलत समझेंगी कि वो शादीशुदा होने के बाद भी उनसे प्यार कर बैठे थे। अनु अपनी दोस्त सिमरन से कहेगी कि उसे राजनंदिनी से मिलना है।

कौन है सीक्रेट रूम में?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आने वाले एपिसोड में आर्या और अनु के बीच दूरियां आने वाली है। राजनंदिनी का सच जानने के बाद अनु आर्या से बात करना बंद कर देगी और उसकी कोई भी बात नहीं सुनेगी। अनु अब मन बना चुकी है कि किसी भी हालत में राजनंदिनी से मिलेगी और माफी मांगेगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राजनंदिनी से माफी मांगने के लिए आर्या के घर जाएगी। इसी दौरान उसे एक सीक्रेट रूम के बारे में भो पता चलेगा। अब सवाल ये है कि अगर राजनंदिनी इस दुनिया में नहीं है तो सीक्रेट रूम में कौन रह रहा है?

ये भी पढ़ें:नच बलिए जीतने वाली ये जोड़ियां हुईं अलग, कोई 14 तो किसी ने 9 साल बाद लिया तलाक



क्या है अनु को आने वाले सपनों आर्या से कनेक्शन?

दूसरी तरफ अनु जब भी आर्या के घर जाती है उसे अजीब फ्लैशबैक दिखते हैं, शादी का मंडप, फेरे, एक शादीशुदा जोड़ा। आखिरी अनु का आर्या और अपने सपने से क्या कनेक्शन है? क्या तुम से तुम की आगे कहानी में पुनर्जन्म का मामला सामने आने वाला है?

अनु और आर्या की जोड़ी हुई हिट

वैसे कुछ भी हो अनु और आर्या की जोड़ी का ये मौजूदा ट्रैक ऑडियंस को पसंद आ रहा है। पिछले एपिसोड में नशे की हालत में अनु आर्या के बारे में काफी कुछ बोल देती है। फिर पुष्पा उसे जोरदार थप्पड़ भी जड़ देती हैं। लेकिन अंत में पता चलता है कि ये सब प्रजापति की गलती थी। इस दौरान आर्या की मां गायत्री अनु को बचाती है। इससे तो साफ है कि गायत्री भी अनु को अपने घर की बहू बनाना चाहती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।