Tumm Se Tumm Tak: अनु को नए लुक में देख उड़ने वाले हैं मीरा के होश, हर्ष वर्धन भी होगा हैरान,चैलेंज जीत जाएगी अनु
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में हर्ष वर्धन ने अनु को जो चैलेंज दिया है वो उसे जीत जाएगी। अनु का बदला हुआ अवतार देख मीरा के भी होश उड़ने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हर्ष, अनु और आर्य के प्यार के आगे हार जाता है।

टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी का ट्रैक अब अनु और आर्य वर्धन की शादी की तरफ बढ़ रहा है। दोनों की शादी की बात शुरू होने से पहले आर्य ने अनु के पेरेंट्स को एक हफ्ते का चैलेंज देकर मना लिया था। अब अनु की बारी है। हर्ष ने अनु की शादी अपने भाई से करवाने के लिए दो दिन का चैलेंज दिया है कि वर्धन बहू बनने लायक है की नहीं। तो अनु को अब वर्धन परिवार की बहू बनने के लिए कड़ी मेहनत करने वाली है।
आर्य करेगा अनु की मदद
नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हर्ष कहता है कि अनु को दो दिन के अंदर वर्धन परिवार की बहू बनने का चैलेंज पूरा करना होगा। अनु यर बात अपनी मम्मी और पापा को बताती है। और पुष्पा उन्हें क्लास ज्वाइन करने की सलाह देगी। पुष्पा कहेगी कि उनकी सहेली भोली किसी को जानती है जो अनु को टेबल मैनर्स, उठने-बैठने, बात करने का तरीका सिखा सकता है। पहले अनु को ये आईडिया पसंद नहीं आएगा। लेकिन बाद में वो मान जाएगी और अपने आपको को वर्धन परिवार की बहू की तरह पेश करेगी। अनु इसके लिए वर्धन परिवार के हर नियमों को फॉलो करेगी।
अनु को देख उड़ेंगे हर्ष के होश
हर्ष के इस चैलेंज के बारे में अनु हर्ष को भी बताएगी। अंत में जब अनु की ऑफिस आना होगा तो आर्य ही अनु को वर्धन परिवार की बहू की तरह तैयार करने में मदद करेंगे। आर्य अनु को राजनंदिनी की तरह साड़ी में भेजेंगे। अब नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को साड़ी और इतने कॉंफिडेंट अवतार में देखकर हर्ष के होश के साथ मीरा के भी होश उड़ जाएंगे। हर्ष को राजनंदिनी की याद आ जाएगी। उस यद् आएगा कि उसकी भाभी भी पहले ऐसी ही दिखती है। दूसरी तरफ जब इस चैलेंज के बारे में मानसी को पता चलता है तो उसे हर्ष पर बहुत गुस्सा आता है।
शादी में आएगी अड़चन
तो आने वाले एपिसोड में अनु एक नए अवतार में नजर आने वाली है। अनु को सूट-सलवार छोड़ इस अवतार में देखकर वर्धन ग्रुप में काम कर रहे लोग यकीन नहीं कर पाएंगे। आर्य को भी अनु को ऐसे देख खुशी होगी। उसे यकीन हो जाएगा कि अब दोनों की शादी के लिए कोई अड़चन नहीं है। लेकिन नए एपिसोड में राजनंदिनी का एंगल वापस आ सकता है। दोनों की शादी में और ज्यादा दिक्कतें आने की खबर है।लेकिन अंत में ये जोड़ी एक होने वाली है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


