Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु सबके सामने खोलेगी मानसी की पोल, मीरा मेहंदी की रस्म करेगी खराब

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

तुम से तुम तक में अनु सबके सामने मानसी की चालाकी से पर्दा उठाने वाली है। वहीं मीरा, अनु की मेहंदी रस्म में नई साजिश रचती दिखेगी। लेकिन हर हाल में अनु और आर्य की शादी होने वाली है।

Tumm Se Tumm Tak Spoiler: अनु सबके सामने खोलेगी मानसी की पोल, मीरा मेहंदी की रस्म करेगी खराब

तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड में हो होने वाला है जिसका इंतजार ऑडियंस पिछले एक साल से कर रही है। अनु और आर्य की शादी होने वाली है। इस ग्रैंड शादी की रस्म वाला एपिसोड हाल में शूट हो गया है जिसकी तस्वीरें हमने आपको दिखाई दिखाई थी। अब शो में अनु और आर्य की मेहंदी की रस्म दिखाई जाएगी। वहीं अनु, मानसी की पोल सबके सामने खोलने वाली है। सबको पता चल जाएगा कि शादी में रुकावट के लिए मानसी ने शेरवानी की नाप वाली पर्ची बदल दी थी।

मानसी कीपोल खुली

दरअसल, शादी की शेरवानी को ट्राय करने के लिए आर्य और उनका परिवार अनु के घर पहुंचता है। ये शेरवानी अनु के पापा गोपाल ने अपने दामाद के लिए सिलाई की है। लेकिन मानसी ने नाप बदल दिया था। तो जब आर्य वो शेरवानी पहन कर आए तो उन्हें वो टाइट हुई। मानसी ने गोपाल की बेइज्जती करने के लिए तंज कसा। अनु ने कहा कि वो इस शेरवानी को ठीक कर देगी। लेकिन असली चालाकी तो मानसी मैम आपने की है। अनु बताती है कि जिस पर्ची पर गलत नाप लिखा था वो लिखावट उनकी मम्मी की नहीं है। अनु बताती है कि मानसी ने वो नाप वाली पर्ची बदल दी थी। क्योंकि उस पर्ची पर मानसी की लिखावट है। इस हैंड राइटिंग को अनु अच्छे से पहचानती थी।

मानसी को फटकार

आर्य और गायत्री को पता चल जाता है कि मानसी ने जानबूझकर पर आर्य के नाम वाली पर्ची बदल दी थी। इसके बाद आर्य मानसी को जबरदस्त फटकार लगाता है। हर्ष भी गुस्सा होता है। मानसी अपनी गलती पकड़े जाने के बाद चुप हो जाती है।

मीरा उड़ा देगी लाइट का स्विच

आने वाले एपिसोड में अनु और आर्य की मेहंदी की रस्म दिखाई जाएगी। इस रस्म में पूरा मोहल्ला शामिल होगा। सबको खुशी मनाते देख मीरा को जलन होगी और वो मोहल्ले की लाइट ही बंद कर देती है। लाइट जाने से सभी निराश हो जाते हैं। लेकिन अनु की खुशियों में शामिल होने के लिए मोहल्ले के लोग बाइक की लाइट्स और फोन की टॉर्च से मेहंदी की रस्म पूरी करते हैं।

गोपाल को नहीं मिलेंगे पैसे

नए एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि शादी के लिए गोपाल ने जो भी बुकिंग्स की थी अब उसकी पेमेंट करनी होगी। पैसे के लिए गोपाल बैंक जाएंगे। लेकिन उन्हें एक डेस्क से दूसरे डेस्क पर भगाया जाएगा। पैसे भी नहीं मिलेंगे और निराश गोपाल खाली हाथ वापस आएंगे। लेकिन हज़ार मुश्किलों के बाद भी अनु और आर्य की शादी पूरी हो जाएगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।