रामायण के पहले पार्ट में क्या होगा? यश ने बताया; रणबीर कपूर के साथ केमिस्ट्री पर कही ये बात

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने बताया है कि फिल्म के पहले पार्ट में उनके और रणबीर कपूर के साथ में कोई सीन्स नहीं हैं। उन्होंने बताया कि रामायण के पहले पार्ट में क्या दिखाया जाएगा। 

रामायण के पहले पार्ट में क्या होगा? यश ने बताया; रणबीर कपूर के साथ केमिस्ट्री पर कही ये बात

नितेश तिवारी की रामायण में रावण बने एक्टर यश ने बताया कि फिल्म के पहले पार्ट में क्या होगा। उन्होंने साफ किया कि पहले पार्ट में उनके और रणबीर कपूर के साथ में सीन्स नहीं हैं। यश ने बताया कि पहले पार्ट में राम को उनके राज्य का राजा दिखाया जाएगा और रावण को उनके राज्य का। यश ने कहा कि रणबीर कपूर और उनका दोनों का विजन एक ही है और वो है इस कहानी को अपना बेस्ट देना।

पहले पार्ट के बारे में यश ने क्या बताया?

Fandango के साथ खास बातचीत में यश ने अपनी फिल्म रामायण को लेकर बात की। यश से पूछा गया कि उनका रणबीर कपूर के साथ सेट पर रिश्ता कैसा है? इसपर यश ने कहा, “दिलचस्प बात ये है कि हम दोनों इस फिल्म में साथ में स्क्रीन पर नहीं आए हैं। जैसा कि आप लोगों को पता है कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। तो पहले पार्ट में, मुझे लगता है कि रावण के तौर पर मेरा अपना राज्य है और राम का अपना राज्य है।”

रणबीर कपूर के बारे में क्या बोले यश?

रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, "लेकिन हां, हम एक दो बार मिले हैं, और वो बहुत ही शानदार एक्टर हैं। मुझे लगता है कि एक दूसरे प्रति हमारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट है जो काम की है। केमिस्ट्री ऐसी है कि जब आप रामायण जैसा कुछ बड़ा और महत्वाकांक्षी कर रहे हैं, तो हम सबका एक ही लक्ष्य है; इस कहानी को अपने बेस्ट तरीके से प्रस्तुत करना। मुझे लगता है कि हमारा विजन एक ही है इसलिए केमिस्ट्री की कोई समस्या नहीं है। हम मजे कर रहे हैं।"

फिल्म में कैसा होगा रावण का किरदार?

बता दें, नितेश तिवारी ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बोला था कि रावण को सिर्फ एक विलेन के रूप में वो नहीं दिखाएंगे। उन्होंने कहा था कि रावण एक महान संगीतकार, विद्वान और भगवान शिव के बड़े भक्त थे और फिल्म में रावण के सारे पहलुओं के बारे में दिखाया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

रामायण की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को रिवील कर दिया गया है। रावण की भी एक झलक फैंस को टीजर में देखने को मिली है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, फिल्म पार्ट 2 अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म में साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), रणबीर कपूर (राम), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), अरुण गोविल (दशरथ) और सनी देओल (हनुमान) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।