Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़The 50 Colors New Reality Show Famous Celebs Potential Contestants Ankita Lokhande to shiv thackrey
कब से शुरू हो रहा द 50? रियलिटी शो के लिए बिग बॉस विनर के नाम की है चर्चा

कब से शुरू हो रहा द 50? रियलिटी शो के लिए बिग बॉस विनर के नाम की है चर्चा

संक्षेप:

कलर्स पर बिग बॉस का फिनाले हो चुका है। अब उस चैनल पर एक नया रियलिटी शो शुरू होने वाला है। इस नए रियलिटी शो का नाम द 50 है। इस रियलिटी शो में 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। इन 50 कंटेस्टेंट्स में से कुछ के नाम सामने आए हैं। 

Jan 02, 2026 10:18 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कलर्स पर जल्द ही एक नया रियलिटी शो शुरू होने वाला है। इस नए शो का नाम होगा द 50।बिग बॉस के फिनाले में इस रियलिटी शो का ऐलान हुआ था।द 50 में 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। इन चेहरों में इंडस्ट्री के सारे बड़े चेहरे नजर आएंगे। शो जल्द ही शुरू होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुकताबिक, शो में बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे भी हिस्सा ले सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब शुरू होगा नया रियलिटी शो?

ओटीटी प्ले के मुताबिक, नया रियलिटी शो द 50 18 जनवरी से कलर्स पर शुरू होगा। कलर्स के साथ-साथ ये शो जियो हॉटस्टार पर भी प्रीमियर होगा।

द 50 रियलिटी शो में नहीं होगी कोई रूलबुक

शो में 50 कंटेस्टेंट एक महल में रहेंगे। इन कंटेस्टेंट्स को कोई रूल बुक फॉलो नहीं करनी होगी। कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के साथ अपनी स्ट्रेंथ, सोचने-समझने की शक्ति और साइकोलॉजिकल पावर के बलबूते पर सर्वाइव करना होगा। इस शो में कंटेस्टेंट को कोई टास्क नहीं दिए जाएंगे।

द 50 के लिए इन नामों की हो रही चर्चा

शो के लिए कुछ नामों की चर्चा हो रही है। हालांकि, अभी किसी भी नाम की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। bombaytimes.com के मुताबिक, शो के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, वो नाम हैं- शिव ठाकरे, धनाश्री वर्मा, अंशुला कपूर, उर्फी जावेद, अंकिता लोखंडे, तान्या मित्तल, प्रतीक साजपाल, निक्की तंबोली और फैजू नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कैसे अलग होगा 'THE 50' रियलिटी शो? बिग बॉस के सेलेब्स भी बन सकते हैं हिस्सा!

बिग बॉस में नजर आ चुके हैं ये नाम

शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं। इसी के साथ शिव ठाकरे बिग बॉस हिंदी के एक सीजन का भी हिस्सा रह चुके हैं। अंकिता लोखंडे भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। तान्या मित्तल, प्रतीक सेजपाल और निक्की तंबोली वो नाम हैं जो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।