TV GOSSIP: प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके इस एक्टर ने की शादी, सामने आई PHOTO
1 इस TV एक्टर ने की शादी, रह चुके हैं 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके टीवी एक्टर और मॉडल राहुल राज...
1 इस TV एक्टर ने की शादी, रह चुके हैं 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके टीवी एक्टर और मॉडल राहुल राज सिंह ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी कर ली है।साल 2016 में प्रत्युषा अपने मुंबई स्थित घर में मृत अवस्था में पाई गई थी। जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था और माना जा रहा था कि राहुल के उकसाने की वजह से ही प्रत्युषा ने मौत को गले लगा लिया था।
2 दीपिका-रणवीर के बाद अब कपिल शर्मा करेंगे शादी, तारीख आई सामने, होने वाला है यह खास फंक्शन
दीपिका और रणवीर की शादी के बाद से लगता है ये साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए शादी वाला साल है ।जहां इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की हाई-प्रोफ़ाइल शादी संपन्न हो रही है और प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ दिसंबर में शादी रचाने जा रही हैं वहीं अब सुनने में आ रहा है कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपनी लॉंग टाइम गर्लफ़्रेंड गिनी चतरथ के साथ अगले महीने शादी रचा रहे है ।
3 VIDEO: खेसारी लाल यादव के 'ठीक है' गाने ने मचाई धूम, सामने आए फनी Memes
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जितनी पहचान अपनी एक्टिंग के लिए रखते हैं, उतनी वह अपने गानों के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से खेसारी लाल यादव का गाना वायरल हो रहा है। उनका यह गाना उनके नए एल्बम 'प्रे 'प्रेमिका मिल गईल' का है। इस गाने के बोल हैं 'ठिक है'
बुधवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकणी रीति रिवाज से शादी हो गई है। दोनों की शादी को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी और जैसे ही ये खबर आई कि दोनों की शादी हो गई है, वैसे ही सभी ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस कपल को बहुत प्यारी बधाइयां दी।
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन प्रेग्नेंट हैं। सौम्या ने खुद ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक अजीब से अहसास के साथ सुबह उठती हूं, केप के सुपरहीरो जैसी। मैं खुद को लक्की मानती हूं। एक सबसे बड़ी खबर- मैं प्रेग्नेंट हूं और हर पल को एंजॉय कर के जीने की कोशिश कर रही हूं। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।'
'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट और हरियाणी डांसर सपना चौधरी का एक वीडिय इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पहले कुछ लड़के सपना की कार को घेर लेते हैं जब वह कार चलाने लगती हैं तो वो लड़के उनकी कार का पीछा करने लगते है। कार का पीछा करने के दौरान लड़के हूटिंग भी करते है। ये देखकर सपना चौधरी आग बबूला हो जाती हैं। सपना के नाराज होने के बाद जो हुआ उसे जानने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।