Hindi NewsEntertainment NewsTvproducer ekta kapoor wishes sakshi tanwar for adopting baby girl

साक्षी तंवर के बेटी गोद लेने पर एकता कपूर ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर उनके फैन्स को उन पर गर्व होगा। दरअसल, साक्षी ने एक बच्ची को गोद लिया है। इस खुशखबरी के बारे में बताते हुए एक लीडिंग वेबसाइट से...

साक्षी तंवर के बेटी गोद लेने पर एकता कपूर ने कही ये बात
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 21 Oct 2018 02:29 PM
हमें फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर उनके फैन्स को उन पर गर्व होगा। दरअसल, साक्षी ने एक बच्ची को गोद लिया है। इस खुशखबरी के बारे में बताते हुए एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'अपने माता-पिता की दुआओं और परिवारवालों की सहायता की बदौलत मैंने एक बच्ची को गोद लिया है। ये जल्द की 9 महीने की हो जाएगी।'

इस खुशखबरी को सुनने के बाद टीवी सीरियल्स की क्वीन एकता कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है। एकता ने इंस्टाग्राम पर अपनी और साक्षी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बड़े अच्छे लगते है..ये साक्षी ये प्रिया ये पार्वती और (दित्या की) मां...आपको और आपकी प्रिसेंस को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on

बेटी के बारे में बात करते हुए कहा था, दित्या मेरी सारी प्रार्थनाओं का जवाब है। अपने जीवन में मैं उसे पाकर काफी खुश हूं।

बता दें कि साक्षी तंवर टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनके शो कहानी घर घर की, बड़े अच्छे लगते हैं, देवी जैसे कई सीरियल्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसके साथ ही आमिर खान की फिल्म दंगल में भी साक्षी के काम की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में साक्षी ने आमिर की पत्नी का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जल्द ही सनी देओल की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

ऐप पर पढ़ें