Hindi NewsEntertainment NewsTvkoffee-with-karan-6-janhvi-kapoor-make-a-debut-on-karan-johars-show-with-arjun-kapoor

Koffee With Karan 6: भाई अर्जुन कपूर के साथ शो में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का छठवां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर-आनंद आहूजा जैसी सेलेब जोड़ी नजर आने वाली...

Koffee With Karan 6: भाई अर्जुन कपूर के साथ शो में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 24 Sep 2018 11:06 PM
हमें फॉलो करें

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का छठवां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर-आनंद आहूजा जैसी सेलेब जोड़ी नजर आने वाली हैं। लेकिन इनके अलावा यहां इस बार एक भाई-बहन की जोड़ी भी नजर आने वाली है। खबरों की माने तो इस बार अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी करण के इस चैट शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 'जाह्नवी इस दफा कॉफी विद करण में अपना डेब्यू करने जा रही हैं और ऐसे में अर्जुन कपूर से बेस्ट पार्टनर भला कोई दूसरा कौन हो सकता था। 

श्रीदेवी के निधन के बाद बढ़ी भाई-बहन की करीबी...
दोनों भाई-बहनों के रिश्ते में पिछले दिनों काफी करीबी आई है और अर्जुन ने कई जगहों पर आगे बढ़कर जाह्नवी को हौसला दिया है। ऐसे में शो में दोनों को एक-दूसरे के सीक्रेट्स उजागर करते हुए देखना मजेदार होने वाला है। दूसरी तरफ करण जौहर जाह्नवी के साथ एक खास रिश्ता शेयर करते हैं। जाह्नवी ने करण जौहर के ही धर्मा प्रोडक्शन से अपना डेब्यू किया है और करण हमेशा जाह्नवी को लेकर प्रोटेक्टिव रहे हैं। यहां तक कि करण श्रीदेवी की मौत के वक्त भी जाह्नवी का खूब ख्याल रख रहे थे। अब तक करण के शो में भाई-बहन पहले कभी नजर नहीं आए थे। तो इस लिहाज से भी शो का ये सीजन बदला-बदला सा नजर आने वाला है।' 

इस दिन से शुरू होगा शो...
श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर भी अपने परिवार को खासकर अपनी बहनों को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए हैं। 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च से पहले भी अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर के लिए एक भावुक मैसेज शेयर किया था। वैसे खबरों की माने तो करण जौहर इस बार शो में सुहाना खान, अनन्या पांडे और अहान पांडे जैसे स्टारकिड्स को भी शो में इनवाइट करने जा रहे हैं। ये शो 21 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है।
 

 

ऐप पर पढ़ें