Hindi NewsEntertainment NewsTvKhichdi actress suchita trivedi married at-the-age-of-42-with-nigam-patel

PHOTO: 42 की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'खिचड़ी' की ये एक्ट्रेस, ऐसे बनीं दुल्हन

'खिचड़ी', 'बा बहू और बेबी' और 'कहानी घर घर की' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी 42 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की...

PHOTO: 42 की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'खिचड़ी' की ये एक्ट्रेस, ऐसे बनीं दुल्हन
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 23 Sep 2018 10:58 PM
हमें फॉलो करें

'खिचड़ी', 'बा बहू और बेबी' और 'कहानी घर घर की' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी 42 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुचिता के पति निगम पटेल हैं, जिनके साथ वो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। सुचिता की शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजदूगी में गुजरात के भावनगर में हुई जबकि हल्दी सेरेमनी की रस्म मुंबई में हुई थी। शादी की तस्वीरें सुचिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Bigg Boss 12: सुल्तानी अखाड़े में इनसे भिड़ीं दीपिका और सृष्टि, सलमान ने करवाया 'दंगल'

11 साल बाद फिर नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुईं शिल्पा शेट्टी, ऐसे निकाला गुस्सा

बहन ने किया तैयार...
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में सुचिता की बहन उन्हें तैयार करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस खास दिन पर मेकअप से लेकर स्टाइल तक सब कुछ सुचिता की बहन ने किया था। इस खास मौके पर सुचिता लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने माथा पट्टी के साथ गले में ही हैवी ज्वेलरी पहनी हुई है। वहीं उनके पति सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं।

suchita trivedi married

15 साल से कर रही हैं काम...

सुचिता की मेहंदी में टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं थीं। इसमें रिद्धी डोगरा, राकेश वशिष्ट, निशांत भट्ट और क्रुतिका देसाई शामिल थे। मेहंदी के मौके पर सुचिता ने पिंक कलर का लहंगा और मांग टीका लगा रखा था। सुचिता 15 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। सुचिता की फिल्मों की लिस्ट में 'फिराक', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'मिशन कश्मीर' भी शामिल है। सुचिता ने 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। 'बा बहू बेबी' सीरियल में उनका मीनाक्षी ठक्कर का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था।
 

 

ऐप पर पढ़ें