Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीkapil-sharma-onscreen-bua-upasana-singh-escapes molestation attempt by taxi driver

छेड़खानी का शिकार होने वाली थी कपिल की 'बुआ', ऐन मौके पर उठाया ये कदम

कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बुआ यानि की एक्ट्रेस उपासना सिंह हाल ही में छेड़छाड़ का शिकार होने से बाल-बाल बचीं। मामला चंडीगढ़ का है, जहां वो एक शूटिंग के सिलसिले में पहुंची...

Mar 13, 2018 04:16 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

यूं बचीं कपिल की बुआ

1 / 2

कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बुआ यानि की एक्ट्रेस उपासना सिंह हाल ही में छेड़छाड़ का शिकार होने से बाल-बाल बचीं। मामला चंडीगढ़ का है, जहां वो एक शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थी। रविवार को वह अन्य लोगों के साथ लांदरा नामक जगह पर गई जहां से देर रात उनको चंडीगढ़ के करीब जीरकपुर लौटना था।

नाबालिग बेटी के Kissing सीन पर भड़की इस एक्‍ट्रेस की मां, सेट पर मचाया बवाल

कास्टिंग काउच पर इलियाना का SHOKING बयान, 'किसी ने भी मुंह खोला तो...'

सुनसान सड़क पर ले गया कार...
उपासना के मुताबिक रात के अंधेरे में विवेक नाम का टैक्सी ड्राइवर जानबूझकर टैक्सी को सुनसान सड़क पर ले गया और गाड़ी रोक दी, जिससे वह डर गई। उस वक्त रात के 10 बज रहे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रूम में फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी  टैक्सी चालक को हिरासत में लिया और उपासना सिंह को एक दूसरी गाड़ी में बिठा कर होटल पहुंचाया।

Video: शुरू होने से पहले ही हिट हुआ कपिल शर्मा का शो, खुद बुलाया इनकम टैक्स वालों को

सिंगर आदित्य नारायण को मिली जमानत, एक्सीडेंट के बाद किया था ये काम

टैक्सी चालक ने कबूली गलती...
सोमवार को टैक्सी चालक ने अपनी गलती कबूल करते हुए उपासना से लिखित माफी मांग ली। उसके बाद उपासना ने अपनी शिकायत वापस ले ली और मुंबई के लिए रवाना हो गई।

आगे पढ़िए इस मामले में टैक्सी ड्राइवर का बयान...

ड्राइवर ने दिया ये बयान

2 / 2

मामले में विवेक ने बताया कि उसने जानबूझ कर कार को न तो बंद किया, न ही स्पीड कम की। बल्कि कार की बैटरी खराब होने के कारण यह नौबत आई। उसने बताया कि उसने ही उपासना को दूसरी कार में होटल तक पहुंचाने की व्यवस्था की। सोमवार सुबह उपासना सिंह से पुलिस ने संपर्क किया तो उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही, जिस कारण पुलिस ने ड्राइवर को बिना कार्रवाई से छोड़ दिया।