Boyfriend ने सबके सामने बंगाली में कहा 'आई लव यू', तो हिना खान ने दिया ये जवाब
Hina khan Boyfriend: टीवी की कोमोलिका यानी हिना खान अपने काम में कितनी भी बिजी क्यों न हो लेकिन ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के लिए हमेशा टाइम निकाल लेती हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार है। जिसका सबूत है...
Hina khan Boyfriend: टीवी की कोमोलिका यानी हिना खान अपने काम में कितनी भी बिजी क्यों न हो लेकिन ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के लिए हमेशा टाइम निकाल लेती हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार है। जिसका सबूत है इनके सोशल मीडिया अकांउट जो हिना और रॉकी की रोमांटिक तस्वीरों से भरे पड़ हैं। वैसे, दोनों में जितना प्यार है उतनी ही तकरार भी है। तभी तो दोनों लड़ते-झगड़ते हैं। लेकिन फिर एक हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला एक्टर अर्जुन बिजलानी के शो किचन चैम्पियन में जिसके पहले गेस्ट हिना और रॉकी बने। शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें हिना और रॉकी की बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिली। शो के तीन प्रोमो सामने आए हैं जिसमें हिना, रॉकी के साथ फुल टू मस्ती करती दिख रही हैं।
रॉकी ने उड़ाया हिना का मजाक...
शेयर किए गए प्रोमो में हिना, रॉकी के पसंदीदा खानों की लंबी लिस्ट सुनाती नजर रही हैं और कहती हैं कि रॉकी उनके बारें में कुछ नहीं जानते। वही रॉकी को जब यह मौका मिला तो वो हिना के पंसदीदा खानों का मजाक उड़ाते दिखे। उनका मानना था कि कश्मीरी डिशेज के नाम बम और पटाखों के जैसे लगते हैं। जिसके बाद हिना काफी हैरान नजर आई। बता दें कि, रॉकी ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि हिना खान कश्मीर से हैं तो वही रॉकी बंगाली हैं। हालांकि, इसके बाद नाराज हिना को मनाने के लिए रॉकी बंगाली में कहते हैं- आमी तुमाको भालो भाषी यानी आई लव यू। जिसके जवाब में हिना कहती हैं- ओ सुंदरी। और फिर रॉकी हिना के गालों पर किस कर लेते हैं। ये वीडियो काफी क्यूट है। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
Box Office: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है 'बदला' तो 100 करोड़ से इतनी दूर है 'लुका-छिपी'
शाहरुख-काजोल बने हिना और प्रियांक शर्मा...
इस शो पर हिना और रॉकी के अलावा प्रियांक शर्मा भी नजर आएंगे। शेयर किए गए प्रोमो में प्रियांक और हिना, शाहरुख-काजोल की फिल्म कुछ-कुछ होता है के फेमस सॉन्ग ये कैसा लड़का है पर थिरकते नजर आए। इस वीडियो को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि, आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)