Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीek bhram sarvagun sampanna new promo out

एक भ्रम सर्वगुण संपन्न: जाहन्वी मित्तल के इरादें हैं खतरनाक, देखें अब क्या होगी उसकी नई चाल!

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रेनु पारिख 'इश्कबाज' में धमाल मचाने के बाद अब फिर धमाका कर रही हैं। दरअसल, श्रेनु स्टार प्लस के सीरियल 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' में नजर रही हैं। सोमवार...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 23 April 2019 06:46 PM
हमें फॉलो करें

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रेनु पारिख 'इश्कबाज' में धमाल मचाने के बाद अब फिर धमाका कर रही हैं। दरअसल, श्रेनु स्टार प्लस के सीरियल 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' में नजर रही हैं। सोमवार से शुरू हुए इस शो में श्रेनु सीधी साधी बहू जाहन्वी मित्तल के किरदार में नजर आ रही हैं जो कि दिखने में भले ही भोली लगे लेकिन उसके इरादें बहुत खतरनाक है। वो अपने परिवार को बर्बाद करने के लिए कुछ भी कर सकती है। इस डिफ्रेंट स्टोरी की वजह से ये सीरियल पसंद भी किया जा रहा है।

हाल ही में इस सीरियल का एक और प्रोमो शेयर कर दिया गया है। इसमें श्रेनु पारिख यानी जाहन्वी मित्तल एक बार फिर इशारों-इशारों में अपने खतरनाक इरादों के बारे में बात कर रही है। प्रोमो में जाहन्वी मछली जल की रानी है.. कविता गाती दिख रही हैं। उसके चेहरे के एक्प्रेशन किसी को भी डराने के लिए काफी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus) on

बता दें कि श्रेनु पारिख ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि इस सीरियल में जाहन्वी मित्तल के किरदार को निभाने के लिए वो कातिल बहू जैसी कहानियों की किताब पढ़ती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Mittal (@shrenuparikhofficial) on

ऐप पर पढ़ें