Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीdiya aur baati hum actress pooja sharma is pregnant share photo with baby bump

'दिया और बाती हम' की एक्ट्रेस हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

टीवी शो 'दिया और बाती हम' की एक्ट्रेस पूजा शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले 2017 में उन्होंने बेटी वियाना को जन्म दिया था। पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 6 April 2019 02:02 PM
हमें फॉलो करें

टीवी शो 'दिया और बाती हम' की एक्ट्रेस पूजा शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले 2017 में उन्होंने बेटी वियाना को जन्म दिया था। पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। पूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, जल्द ही घर में एक और नया मेहमान आने वाला है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by pooja sharma (@realpooja) on

 

 

बता दें कि पूजा ने 22 फरवरी 2016 में शो तू मेरा हीरो के निर्देशक पुष्कर पंडित से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों सीरियल तू मेरा हीरो के सेट पर मिले थे। वहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ था।

पूजा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें शो रूक जाना नहीं से शोहरत मिली थी। इस सीरियल से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी। आखिरी बार पूजा को शो दीया और बाती हम में देखा गया था। इस शो में उन्होंने 'सांची' का किरदार निभाया था।

ऐप पर पढ़ें