Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीdivyanka-tripathis-husband-vivek-dahiya-attacked-by-drunk-Armed-men

Shocking: दिव्यांका त्रिपाठी के पति पर हुआ हमला,शूटिंग के दौरान हुआ...

हाल ही में टीवी की 'इशिता' यानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के हसबैंड विवेक दहिया उस वक्त मुश्किल में फंस गए, जब कुछ लोगों ने उन पर अटैक कर दिया। दरअसल, विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 14 Jan 2018 11:41 AM
हमें फॉलो करें

इशिता का नया अवतार

2 / 2

कुछ दिनों पहले टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी के किरदार 'इशिता' को खत्म कर दिया गया था। दिव्यांका के जाने के बाद टीआरपी की रेस में यह सीरियल लगातार नीचे गिरने लगा। ऐसे में मेकर्स ने शो में एक ट्वीस्ट लाने का फैसला किया है। जी हाँ, सीरियल में एक बार फिर री-एंट्री होने वाली है दिव्यांका त्रिपाठी की, वो भी एक नए अवतार के साथ। 

हरियाणवी किरदार में होंगी दिव्यांका...
अपने नए किरदार में दिव्यांका बिलकुल हरियाणवी अवतार में दिखेंगी। वो शन्नो नाम की लड़की का रोल करने वाली हैं। हाथो में मोटी-मोटी चूड़ियां, चेहरे पर लंबा सा घूंघट। गांव की छोरी, नाक में नथुनी, कान में बड़ी से झुमके और बोली हरियाणा में जैसे बोली जाती है। इस नए अवतार में दिव्यांका बहोत प्यारी और सबसे जुदा लगने वालीं हैं।

इशिता के किरदार की मौत की वजह से ये है मोहब्बतें सीरियल टीआरपी के मामले में अच्छी-खासी चल रही है। शो में पिछले हफ्ते दिव्यांका के किरदार यानि इशिता (इशी मां ) की मौत दिखा दी थी। इस पूरे एपिसोड ने छोटे परदे पर तूफ़ान मचा दिया। सोशल मीडिया पर सीरियल को लेकर खूब ट्रोलिंग हुई और रातों रात टीआरपी टॉप पर पहुंच गई। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हरियाणवी अवतार में जब दर्शक दिव्यांका त्रिपाठी को देखेंगे तो धमाल होना कन्फर्म है।

ऐप पर पढ़ें