Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीdivyanka tripathi prank video with husband vivek dahiya goes viral

VIDEO: दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को यूं चखाया मजा,इस वजह से थीं परेशान

वैसे तो दिव्यांका त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दाहिया टीवी की दुनिया के क्यूट कपल में से एक हैं। लेकिन विवेक भी आम पतियों की तरह अपनी पत्नी को सताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तभी तो दिव्यांका...

लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीMon, 23 April 2018 01:24 PM
हमें फॉलो करें

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को यूं चखाया मजा

1 / 2

वैसे तो दिव्यांका त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दाहिया टीवी की दुनिया के क्यूट कपल में से एक हैं। लेकिन विवेक भी आम पतियों की तरह अपनी पत्नी को सताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तभी तो दिव्यांका को उन्हें ऐसा सबक सिखाना पड़ा कि विवेक गुस्से से लाल हो गए।

OMG: आमिर खान के कारण अपना घर छोड़कर मंदिरों में रहने लगी थीं यहां की औरतें

VIDEO: मां के गाने पर यूं नाची अमिताभ की बेटी, तो जया ने उतारी करण जौहर की नजर

इस हरकत से परेशान थीं दिव्यांका...
दरअसल, हाल में दिव्यांका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसम दिव्यांका और विवेक बेडरूम के बिस्तर पर लेटे हुए टीवी देख रहे हैं। विवेक अपने फोन में इतने बिजी हैं कि दिव्यांका की तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे जबकि दिव्यांका अपने हाथों से उन्हें फ्राइस खिला रही हैं। लेकिन जब विवेक उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते तो दिव्यांका परेशान होकर मिर्ची खिला देती हैं। मिर्ची खाते ही विवेक का चेहरा लाल हो जाता है और वो अपना फोन छोड़ सीधे रूम से बाहर निकल जाते हैं।  

दिव्यांका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मेरे व्यस्त पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे. ये प्रैंक उन्हे सबक सिखाने के लिए.#CouplePrankChallenge'ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक करीब 9 लाख 77 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

आगे जानिए आखिर दिव्यांका ने क्यों किया ऐसा...

प्रमोशन के लिए किया ऐसा

2 / 2

दिव्यांका का यह वीडियो है तो काफी मजेदार हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा विवेक से बदला लेने के लिए नहीं बल्कि एक मोबाइल ऐप को प्रमोट करने के लिए किया है। वीडियो के जरिए जोड़ी दूसरे कपल को चैलेंज भी कर रही है।

बता दें कि दोनों की मुलाकात पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। जिसके बाद इस जोड़ी ने साल 2016 में भोपाल में शादी कर ली।


 

ऐप पर पढ़ें