Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीdevoleena bhattacharjee funny dance video viral on social video

बिग बॉस फेम देवोलीना भट्टाचार्य का फनी डांस हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है थ्रोबैक वीडियो

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिसे खुद उन्होंने अपने...

Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 28 April 2021 05:54 PM
हमें फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिसे खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह फनी डांस कर रही हैं। एक महीने पहले शेयर किये गए उनके वीडियो लोग आज भी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल और पीले रंग की सूट सेट में देवोलीना मस्ती करते हुए दिख रही हैं। वह गॉगल लगाकर छत पर बिंदास होकर नांच रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस कॉमेंट करते हुए उनके डांस मूव्स की ताऱीफ कर रहे हैं। वीडियो में उनका एक्सप्रेशन मस्त लग रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। 

 


बिहू डांस भी हो चुका है वायरल

इससे पहले देवोलीना को असम का पारंपरिक बिहू डांस करते हुए देखा गया था। अपने  बिहू डांस के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था कि जब होम टाउम असम में हों तो बिहू डांस करना तो जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों देवोलीना अपने होम टाउन असम में हैं । वह अपने फैमली के संग अपना टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

 

देवोलीना भट्टाचार्य का टीवी शो

देवोलीना भट्टाचार्य लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। टीवी का सबसे चर्चित सीरियल साथ निभाना साथिया में काम से वह गोपी बहू के नाम से आज भी घर-घर में मशहूर हैं। देवोलीना भट्टाचार्य रियलिटी शो बिग बॉस से अपनी अलग पहचान स्थापित करने वाली देवोलीना भट्टाचार्य अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। 


 

ऐप पर पढ़ें