इस TV एक्टर ने की शादी, रह चुके हैं 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके टीवी एक्टर और मॉडल राहुल राज सिंह ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी कर ली है। शादी की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-...
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके टीवी एक्टर और मॉडल राहुल राज सिंह ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी कर ली है। शादी की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "आज इस पावन मौके पर हम शादी के बंधन में बंध गए है और हमने एक दूसरे से जिंदगी भर के साथ का वादा किया है। हमारी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए कृपया करके आप हम दोनों को अपना आर्शीवाद और प्यार दीजिए। इसी के साथ-साथ राहुल ने ये भी लिखा है कि जल्दी ही नई तस्वीरों को भी शेयर किया जाएगा।"
2 साल पहले प्रत्युषा ने किया था सुसाइड...
साल 2016 में प्रत्युषा अपने मुंबई स्थित घर में मृत अवस्था में पाई गई थी। जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था और माना जा रहा था कि राहुल के उकसाने की वजह से ही प्रत्युषा ने मौत को गले लगा लिया था।
मी-टू पर बोले थे राहुल...
राहुल कुछ महीने पहले तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मीटू अभियान के तहत अपने साथ शोषण का जिक्र किया था और एक नामी फिल्म प्रोड्यूसर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। राहुल के मुताबिक उस प्रोड्यूसर की वजह से ही उनका करियर सफल नहीं हो पाया और वो डिप्रेशन में चले गए थे।
बता दें कि आज रात राहुल और सलोनी एक कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन करने वाले है और जल्द ही दोनों अपने सगे-संबंधियों के साथ-साथ अपने दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। अपनी शादी के सिलसिले में टेलीचक्कर से बात करते हुए राहुल ने कहा है कि हमने इसे काफी साधारण रखा, आखिरी में लोगों का आर्शीवाद ही ज्यादा मायने रखता है। मैं आज रात होने वाली कॉकटेल पार्टी के लिए काफी उत्साहित हूं।