Hindi NewsEntertainment NewsTvBajrangi Bhaijaan actress alka-kaushal-out-of-prison-begins-shoot-for-woh-apna-sa

Ohh: जेल से छूटने के बाद दोबारा काम पर लौटी ये एक्ट्रेस, इसलिए हुई थी सजा

पिछले साल जुलाई में जेल जाने वाली टीवी एक्ट्रेस अल्का कौशल अब रिहा हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वापस टीवी शोज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में उनके शो वो अपना सा के सेट से कुछ फोटोज...

Ohh: जेल से छूटने के बाद दोबारा काम पर लौटी ये एक्ट्रेस, इसलिए हुई थी सजा
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 24 March 2018 01:54 PM
हमें फॉलो करें

पिछले साल जुलाई में जेल जाने वाली टीवी एक्ट्रेस अल्का कौशल अब रिहा हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वापस टीवी शोज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल
ही में उनके शो वो अपना सा के सेट से कुछ फोटोज सामने आई हैं। जिनमें अल्का का नया अवतार देखने को मिला।

OMG: अरिजीत सिंह के साथ गाने से सोना महापात्रा का इनकार, इस वजह से छोड़ा गाना

इस इल्जाम में हुई थी दो साल की सजा...   
अल्का और उनकी मां पर एक किसान से धोखाधड़ी करने का आरोप था। दरअसल, फूलों की खेती करने वाले किसान अवतार सिंह की अलका कौशल के साथ जान-पहचान थी। एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अलका कौशल ने अवतार सिंह से पैसे उधार लिए थे। उधार लिए पैसे वापस नहीं मिलने के कारण अवतार सिंह ने अलका से पैसे वापस मांगे। अलका और उसकी मां सुशीला बडोला ने 25-25 लाख के दो चेक दे दिए। अवतार ने चैक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए थे। जिसके बाद अवतार सिंह ने मालेरकोटला (पंजाब) की कोर्ट में केस दायर कर दिया। जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने अलका और उसकी मां को दो-दो साल की कैद की सजा और चेक की रकम दोगुनी कर अदा करने के आदेश सुनाए थे। हालांकि, अब वे जेल से बाहर आ गई हैं। उनकी सजा कम कर दी गई या फिर वे जमानत पर रिहा हुई हैं, इसकी जानकारी अभी मिली नहीं है।

SHOCKING: जब आग की लपटों में फंसी ये एक्ट्रेस, सामने आया VIDEO

'बजरंगी भाईजान' में किया काम...
बता दें कि कई टीवी शोज में काम कर चुकी अल्का ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर की मां का किरदार निभाया था। अल्का को आप 'स्वरागिनी', 'कुबूल है', 'नया दौर', 'सरोजनी', 'संतोषी मां', 'तुम पुकार लो' जैसे कई सीरियलों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'क्वीन', 'धरम संकट में', 'बजरंगी भाईजान' में काम किया है।

ऐप पर पढ़ें