Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीActor Gaurav Chopra father passes away days after actor lost his mother

'संजीवनी' एक्टर गौरव चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के 10 दिन बाद पिता ने भी दुनिया को कहा अलविदा

टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिनों पहले ही गौरव की मां का निधन हुआ था अब हाल ही में उनके पिता भी दुनिया छोड़कर चले गए। गौरव ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 1 Sep 2020 09:56 PM
हमें फॉलो करें

टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिनों पहले ही गौरव की मां का निधन हुआ था अब हाल ही में उनके पिता भी दुनिया छोड़कर चले गए। गौरव ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए गी। गौरव ने लिखा, 'श्री स्वतंत्र चोपड़ा...मेरे हीरो, मेरे आइडल, मेरी प्रेरणा। मुझे 25 साल लगे ये बात जानने में कि हर पिता उनकी तरह नहीं होते। वह स्पेशल थे। आप एक आदर्श पति थे जिन्होंने हमेशा मां का ध्यान रखा। जब मां बीमार हुईं तो आपने उनका पूरा ध्यान रखा और जब वह हमें छोड़कर गईं तो आपने वहां भी उनका साथ दिया'।

गौरव ने आगे लिखा, 'मेरी मां ने हमें 19 तारीख को अलविदा कहा और पिता ने 29 तारीख को। 10 दिन में वे दोनों चले गए औक एक खालीपन जिंदगी में आ गया है जो कभी नहीं भरने वाला।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on

इससे पहले मां के निधन पर गौरव ने मां की तस्वीरें शेयर कर लिखा था, 'मेरी मां सबसे ताकतवर। पहला फोटो एक साल पहले का है। तीन सालों तक उन्होंने कैंसर से बेहद बुरी जंग लड़ी। तीन सालों तक उनका नॉनस्टॉप कीमो चलता रहा। वह हर कमरे में उजाला कर देती थीं। वह ऐसी महीला थीं जिन्हें कोई कमजोर नहीं कर सकता था। सब उनसे प्यार करते थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on

बता दें गौरव कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं जिसमें उतरन, संजीवनी, अघोरी, पिया का घर, नच बलिए 2 शामिल हैं। गौरव बिग बॉस 10 में भी नजर आए थे।
 

 

ऐप पर पढ़ें