अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला का रहस्य सुलझाएंगी तब्बू, नई जोड़ी के लिए फैंस खुश

Jan 13, 2025 10:07 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

  • अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में तब्बू की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ने मोमबत्तियों के बीच क्लैपिंग बोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी। फिल्म में उनका किरदार रहस्य का पता लगाने वाला होगा।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूत बंगला का रहस्य सुलझाएंगी तब्बू, नई जोड़ी के लिए फैंस खुश

अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। फिल्म का एलान पिछले साल हो गया था, अब फिल्म की हीरोइन से जुड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस तब्बू अब अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में अहम किरदार निभाती दिखेंगी। एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के शूटिंग सेट से एक तस्वीर शेयर कर फिल्म में होने की पुष्टि कर दी है। ये अक्षय और तब्बू की खास फिल्म होने वाली है ऐसे में इन दिग्गज एक्टर्स को स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतजार हो रहा है।

तब्बू ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मोमबत्तियों के बीच क्लैपिंग बोर्ड पर सीन की डिटेल लिखी दिख रही है।तब्बू ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘एक नई शुरुआत और एक नई कहानी। ‘भूत बंगला’ की यात्रा शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार, परेश रावल और प्रियदर्शन सर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’ इस पोस्ट के बाद फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी।

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी काले जादू और एक पुरानी हवेली के रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। अक्षय कुमार इसमें एक जादूगर के किरदार में नजर आ सकते हैं, जबकि तब्बू का किरदार कहानी में गहराई और रहस्य जोड़ने वाला होगा।

फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ पहले भी हिट फिल्में दे चुके हैं। मुंबई और आसपास की लोकेशंस पर फिल्म की शूटिंग जारी है। तब्बू और अक्षय की यह जोड़ी पहली बार एक साथ हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएगी। फैंस को फिल्म के लिए दो करीब दो सालों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।